अनुसूचित जाति आयोग फरवरी से करेगा जिलावार बैठकें : कुलदीप धीमान

by
रोहित जसवाल। ऊना, 23 जनवरी. हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान ने कहा कि आयोग फरवरी से अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिलावार बैठकें करेगा। उन्होंने यह जानकारी गुरुवार को रामपुर स्थित एससी आयोग कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद दी।
श्री धीमान ने बताया कि इन बैठकों में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायकों के साथ लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और समाधान के लिए सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इस कड़ी में पूर्व में कुल्लू जिला में आयोजित बैठक के सकारात्मक परिणाम रहे हैं।
बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग के हितों की सुरक्षा और कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से एससी एक्ट में नए प्रावधानों की आवश्यकता और दलित वर्ग के अधिकारों की रक्षा के उपायों पर जोर दिया गया।
श्री धीमान ने बताया कि राज्य सरकार ने महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना को मंजूरी दी है। यह योजना वाल्मीकि समुदाय के उन लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिनके पास अपना घर नहीं है। हालांकि, जिनके पास जमीन नहीं है, वे इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इस मुद्दे को सरकार के सामने रखा जाएगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए उठाए महत्वपूर्ण कदमों के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया।
इस अवसर पर आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा, अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा, सहायक आयुक्त और आयोग के सदस्य सचिव वरिंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

23 बेटियों को दी 12-12 हजार की एफडीआर, 6 को प्रदान किए गए हिमकेयर कार्ड

23 बेटियों को दी 12-12 हजार की एफडीआर, 6 को प्रदान किए गए हिमकेयर कार् जन सुनवाई के बाद हरोली में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की ऊना : हरोली विस क्षेत्र के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब पर्यटकों ने स्थानीय युवतियों का किया पीछा : लोगों के रोकने पर धारदार हथियार से किया हमला, 2 गिरफ्तार

टिहरी गढ़वाल ।  पंजाब के पर्यटकों पर स्थानीय युवतियों का पीछा करने पर जब उनको स्थानीय लोगों ने रोकने की कोशिश की तो पर्यटकों ने स्थानीय लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किए 69.96 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

जिला परिषद हॉल ऊना में हुआ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऊना, 11 अक्तूबर: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू से वर्चुअल माध्यम से जिला ऊना को 69.96 करोड़ रूपये की सौगात दी। उन्होंने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कंडी नहर में गांव खानपुर में सौ फुट से ज्यादा पड़ी दरार , खेतों में खड़ी फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान , बारिश दोबारा हुई तो तो गाँवो में घुस सकता पानी

एसडीएम और तहसीलदार का नंबर नॉट रीचबल , गढ़शंकर : भारी बारिश से पहाड़ों में से पानी ज्यादा आने पर गत बर्ष की तरह गांव खानपुर में कंडी नहर में एक बार फिर से...
Translate »
error: Content is protected !!