अपना विद्यालय योजना के तहत ज़िला अधिकारियों को अनुरोध पत्र के साथ कार्य योजना की जाए प्रेषित— DC मुकेश रेपसवाल

by
चंबा, 18 जून : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि अपना विद्यालय योजना के तहत ज़िला में प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सभी ज़िला अधिकारियों को अनुरोध पत्र के साथ कार्य योजना प्रेषित करे।
वे आज ज़िला में विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत जारी विकास कार्यों की प्रगति को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक (मंडे मीटिंग) की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।
मुकेश रेपसवाल ने सभी विभागों के ज़िला अधिकारियों को विशेषकर प्राथमिक , माध्यमिक विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर विद्यार्थियों के साथ संवाद करने को कहा ताकि विद्यार्थियों को और प्रोत्साहित किया जा सके।
बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आपदा न्यूनीकरण के तहत किए जा रहे कार्यों में संबंधित विभागों के अधिकारियों को विशेष प्राथमिकता रखने को कहा।
ज़िला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खाज्जियार- चंबा संपर्क मार्ग के उन्नयन की प्रगति समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारी ने बैठक में अगवत किया कि निर्माण कार्यों को मार्च 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा ।
उपायुक्त ने ज़िला में जल विद्युत संग्रहालय स्थापित करने को लेकर ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि संग्रहालय स्थापित करने के लिए हित धारक विभागों के अधिकारियों के साथ विभागीय प्रक्रिया प्रगति पर है।
उपायुक्त ने ज़िला राजस्व अधिकारी एवं कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को
ठोस कचरा प्रबंधन के लिए चंबा शहर के समीप उपयुक्त स्थल चयनित करने के भी निर्देश दिए ।
उन्होंने मंजीर स्थित गौ-सदन के निर्माण प्रगति की समीक्षा करते हुए उपनिदेशक पशुपालन को इसके परिचालन को लेकर निविदा प्रक्रिया शुरू करने को कहा ।
बैठक में मुकेश रेपसवाल ने मॉनसून सीजन के दौरान लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ज़िला पंचायत अधिकारी, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को आवश्यक कार्रवाई को लेकर भी निर्देशित किया ।
बैठक में शीप ब्रीडिंग फॉर्म भनोता, कैच द रेन अभियान, हेलीपोर्ट निर्माण, गुड गवर्नेंस इंडेक्स, एक ज़िला एक उत्पाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सरोल स्थित परिसर तथा नर्सिंग कॉलेज भवन निर्माण इत्यादि से संबंधित विभिन्न 28
मदों पर विस्तृत चर्चा की गई ।
बैठक में सहायक आयुक्त पीपी सिंह, एसडीएम चंबा अरूण शर्मा, डीएसपी जितेंद्र चौधरी, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ज्ञानचंद, कृषि डॉ. कुलदीप धीमान, उद्यान प्रमोद शाह, पशुपालन डॉ. मुंशी कपूर, ज़िला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, ज़िला राजस्व अधिकारी जगदीश चंद, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, ज़िला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा,अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड परवेश ठाकुर, जिला सांख्यिकी अधिकारी प्रेम प्रकाश ठाकुर,प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चम्बा विपन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के हित में, भ्रामक सूचनाओं से बचें : परवेश ठाकुर

एएम नाथ। चम्बा : वरिष्ठ अधिशासी अभियंता, विद्युत मण्डल एचपीएसईबीएल, चम्बा परवेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में पुराने विद्युत...
हिमाचल प्रदेश

मैड़ी मेला को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की कोविड-19 संबंधित एसओपी

ऊना, 26 फरवरी: डेरा बाबा बड़भाग सिंह में 21 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले मेला के दौरान मेला क्षेत्र में एक दिन से अधिक दिनांे तक ठहरने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमक्राफ्ट उत्पादों एवं हिमाचली व्यंजनों की भारी मांग : दिल्ली हाट में आयोजित हिम महोत्सव में विभाग को 5 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान

कुल्लू  :  प्रदेश सरकार द्वारा दिल्ली हाट में 30 दिसम्बर 2023 तक  आयोजित होने वाले ‘हिम महोत्सव’ में हिमक्राफ्ट उत्पादों व हिमाचली व्यंजनों की भारी मांग है। इसके अंतर्गत  हिमक्राफ्ट (हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटन की कोमल ने अमेरिका की मिसीसिप्पी युनीर्वसिटी में पीएचडी के लिए प्राप्त की सौ प्रतिशत सकोलरशिप

भारत में से आनलाईन इंटरव्यू में सिर्फ कोमल को मिली सौ प्रतिशत सकोलरशिप गढ़शंकर:हिमाचल प्रदेश के गांव बीटन की प्रतिभाशाली छात्रा कोमल बीटन ने अमेरिका के मिसीसिप्पी मैडीकल यूनीर्वसिटी में पीएचडी करने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!