अब तक 30 लोगों से पूछताछ : कांस्टेबल लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से ठगी मामले में

by

एएम नाथ । शिमला : पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से ठगी मामले में अभी तक पुलिस 30 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसमें लिखित परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के अलावा गिरफ्तार आरोपियों के संपर्क में रहे संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की गई है।

साथ ही आरोपियों के बैंक खातों की डिटेल को लेकर संबंधित बैंक के अधिकारियों के भी बयान कलमबद्ध किए हैं।

पुलिस मामले में आरोपियों विक्रम और बलविंद्र के संपर्क में आए लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच में अभी तक प्रदेश के बाहरी राज्यों से कोई तार नहीं जुड़े हैं। अभी तक जिला कांगड़ा के जवाली और चंबा क्षेत्र के अभ्यर्थी और अन्य लोगों से ही पूछताछ की गई है। इसमें पुलिस अभ्यर्थियों और मामले में सामने आ रहे संदिग्ध लोगों के नामों के आधार पर उन्हें पूछताछ के लिए पालमपुर पुलिस थाना में तलब कर रही है। मामले में सभी बिंदुओं पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उधर, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इस ठगी मामले में 30 के करीब लोगों से पूछताछ हो चुकी है। मामले की जांच में जिसका भी नाम सामने आ रहा है, उसे पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। मामले में अभी बाहरी राज्य के किसी व्यक्ति का नाम सामने नहीं आया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छता के संबंध में चौगान मैदान में भव्य शपथ ग्रहण का आयोजन : उपरोक्त मुकेश रेपसवाल ने स्कूली विद्यार्थियों को दिलवाई शपथ

एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा के एतिहासिक चौगान मैदान में स्वच्छता के संबंध में एक भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा तथा राजकीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोक सभा चुनाब 2024 : सीट बंटवारे पर कांग्रेस की प्रदेश इकाइयों से रायशुमारी

नई दिल्ली, 31 दिसंबर :  ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत को सुगम बनाने के लिए गठित कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति ने शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश इकाइयों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में ‘ईट राइट मेला’ के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे

रोहित राणा।  ऊना, 30 नवंबर। ऊना में पहली दिसंबर को होने जा रहे ‘ईट राइट मेला’ में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे अपराह्न 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नव ज्योति युवा क्लब व नव ज्योति कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा एक साईकिल रैली निकाल कर लोगों को यातायात सुरक्षा नियमों बारे जागरुक किया

साइकल रैली निकालकर यातायात सुरक्षा बारे किया जागरुक ऊना, 3 फरवरी: सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत आज 67 वर्षीय मलकीयत सिंह के नेतृत्व में नव ज्योति युवा क्लब व नव ज्योति कल्याण...
Translate »
error: Content is protected !!