अभिनेत्री नीरू बाजवा अदालत में पेश : एससीएसटी एक्ट के तहत उक्त तीनों के खिलाफ किया था केस दर्ज

by

अमृतसर  :  पंजाबी फिल्म बूहे बारियां की अभिनेत्री नीरू बाजवा, लेखक जगदीप सिंह और डायरेक्टर उदय प्रताप सिंह सोमवार सुबह अमृतसर में न्यायाधीश प्रभजोत कौर की अदालत में पेश हुए। वेरका पुलिस ने 20 सितंबर 2023 को एससीएसटी एक्ट के तहत उक्त तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

वेरका निवासी सिमरनजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि इस फिल्म में गुरु रविदास जी की तस्वीर दिखाई गई और वहीं कुछ अपशब्द बोले गए थे। घटना के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस कमिश्रनरेट को शिकायत दी थी।  पुलिस ने अभिनेत्री नीरू बाजवा समेत तीनों के विरुद्ध केस दर्ज किया था। मामले की पैरवी कर रहे वकील सुनील कुमार राव, वकील पलविंदर सिंह और हरमनजोत कौर ने बताया कि सोमवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका है। न्यायाधीश के समक्ष दोनों पक्षों के बयान दर्ज हो चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

संयुक्त किसान मोर्चा ने महिला पहलवानों के पक्ष में मोदी सरकार का शाहपुर व बीनेवाल में पुतला फूंका

गढ़शंकर । संयुक्त किसान मोर्चा व कुल हिंद किसान किसान सभा ने न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिला पहलवानों के पक्ष में शाहपुर गांव में धरने के दौरान आज मोदी सरकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

होटल में रुका था प्रेमी जोड़ा…सुबह होते ही युवती ने बुला ली पुलिस

अंबाला । थाना पड़ाव पुलिस के पास एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें युवती पर आरोप है कि वह ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपये देने की डिमांड कर रही है। पुलिस ने केस...
article-image
पंजाब , समाचार

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा दौरान गढ़शंकर शहर हर हर महादेव के जयघोषों से गूंजा

गढ़शंकर। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर गढ़शंकर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा शहर में भगवान शिव के जयघोषो हर हर महादेव से गूंज उठा तो शिव भक्त संकीतर्न करते हुए शहर...
article-image
पंजाब

₹5 तक सस्ता पेट्रोल-डीजल : किसका कितना कमीशन, कितना लगता है टैक्स- कैसे तय होती है एक लीटर पेट्रोल की कीमत…. समझिए

नई दिल्ली :  दिवाली पर पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर बड़ा तोहफा मिल गया है।  7 सालों से जिस फैसले का इंतजार किया जा रहा था वो पूरा हो गया है।  दिवाली पर तेल...
Translate »
error: Content is protected !!