अमृतपाल सिंह यादगारी भलाई क्लब डोगरपुर द्वारा बच्चों को स्कूल बैग वितरित 

by
गढ़शंकर, 16 अप्रैल: गढ़शंकर के निकटवर्ती गांव डोगरपुर के मास्टर राजकुमार ने अपने स्वर्गवासी बेटे अमृतपाल सिंह की याद को समर्पित उसके नाम पर अमृतपाल सिंह यादकारी भलाई क्लब स्थापित किया है। इस क्लब के सरप्रस्त लवली कुमारी होंगे। परिवार से राजकुमार तथा उनकी पत्नी गुरबख्श कौर ने क्लब की स्थापना के पश्चात पहले समागम दौरान सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बकापुर गुरु के सभी बच्चों को स्कूल बैग भेंट किये। इस मौके उन्होंने कहा कि उनका बेटा बेशक भर जवानी में उनको सदीवी बिछोड़ा दे गया है, किंतु उसकी याद को चिरस्थाई बनाने हेतु उसके नाम पर यह क्लब स्थापित किया है। इस क्लब के माध्यम से विभिन्न मौकों पर लोक भलाई के काम जारी रखे जाएंगे, खास तौर पर बच्चों की पढ़ाई से संबंधित बच्चों की मदद करने हेतु प्रोजेक्ट लाए जाएंगे। इस मौके स्कूल मुखी मैडम बलजीत कौर तथा स्टाफ मेंबर उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन:
बच्चों को स्कूल बैग भेंट करते समय मास्टर राजकुमार, उनकी धर्मपत्नी गुरबख्श कौर व स्कूल स्टाफ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जितनी भी सरकारें आई हैं, उन्होंने अपने-अपने तरीके से पंजाबी भाषा के साथ भेदभाव किया : डॉ. केवल राम

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर विशेष लेक्चर आयोजित एएम नाथ। गढ़शंकर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैनेजमेंट में चलने वाले बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप...
article-image
पंजाब

पड़ोसियों में झगड़ा : तेजधार हथियारों से हमला कर एक व्यक्ति की कर दी हत्या, दूसरा भाई गभीर घायल

मोगा :  मोगा में पड़ोसियों में खूनी संघर्ष हुआ है। मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि इसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। विवाद गली में बाइक खड़ी (पार्क) करने को...
article-image
पंजाब

पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान आम आदमी पार्टी में शामिल : अरविंद केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

नई दिल्ली। पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान ने पंजाब में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली. उन्हें आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सदस्यता दिलाई. सोनिया मान किसान नेता एस.बलदेव सिंह मान की बेटी हैं। यह...
article-image
पंजाब

रेल मंत्रालय ने मोहाली-राजपुरा रेल लिंक के लिए 202.99 करोड़ का बजट किया जारी : रवनीत बिट्ट

राजपुरा से चंडीगढ़ रेलवे लाइन बनने का सपना जल्द पूरा होने वाला है। यह करीब 24 किलोमीटर लंबा ट्रैक बनेगा। केंद्र सरकार ने इस प्रोजैक्ट को मंजूरी दे दी है और इसके लिए 202.99...
Translate »
error: Content is protected !!