अमेरिका में भारत की एक और छात्रा लापता : साल 2024 में अब तक सात भारतीयों की मौत

by

छात्रा नितिशा कंडुला 28 मई से लापता हैं। पुलिस ने बताया कि छात्रा को आखिरी बार लॉस एंजिलिस में देखा गया था और उसके लापता होने की खबर 30 मई को मिली थी। पुलिस के अनुसार, कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी सैन बर्नार्डिनो (सीएसयूएसबी) की छात्रा नितिशा कंडुला 28 मई से लापता हैं। सीएसयूएसबी के पुलिस प्रमुख जॉन गुटेरेज ने रविवार को एक्स पर कहा कि उसे आखिरी बार लॉस एंजिलिस में देखा गया था और उसके लापता होने की खबर 30 मई को मिली थी।  पुलिस के बयान के अनुसार, कंडुला शायद कैलिफोर्निया लाइसेंस वाली 2021 टोयोटा कोरोला चला रही थीं। हालांकि कार के रंग का पता नहीं चला है। छात्रा के बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से सीएसयूएसबी पुलिस विभाग (909) 538-7777 पर या एलएपीडी के साउथवेस्ट डिवीजन (213) 485-2582 पर संपर्क करने का आग्रह किया जाता है।

साल 2024 में अब तक सात भारतीयों की मौत :    2024 में अमेरिका में सात भारतीय और भारतीय मूल के छात्रों की मौत हो चुकी है। भारतीय छात्रों पर लगातार हमले की घटनाएं भी सामने आई हैं। इस वजह से वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों में डर का माहौल है।

  • मार्च 2024 में वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के छात्र और कुचुपुड़ी डांसर अमरनाथ घोष को सेंट लुइस में गोली मार दी गई थी। पश्चिम बंगाल के रहने वाले अमरनाथ घोष साल 2023 में अमेरिका चले गए थे। घोष के शरीर पर कई गोलियां दागी गई थी, जिस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
  • 5 फरवरी 2024 को भारतीय मूल के छात्र समीर कामथ का शव इंडियाना क्षेत्र में मिला था। समीर कामथ पर्ड्यू विश्वविद्यालय के छात्र थे।
  • 2 फरवरी 2024 को वाशिंगटन में एक रेस्तरां के बाहर भारतीय मूल के आईटी एग्जीक्यूटिव विवेक तनेजा पर हमला हुआ था। इस हमले में उनकी मौत हो गई थी।
  • इसी साल जनवरी महीने में ओहायो में लिंडनर स्कूल ऑफ बिजनेस के छात्र श्रेयस रेड्डी का शव मिला था।
  • जनवरी के महीने में ही पर्ड्यू विश्वविद्यालय के छात्र नील आचार्य के लापता होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद नील की मौत की पुष्टि हो गई थी।
  • फरवरी में अमेरिका में एक और भारतीय मूल के छात्र की मौत हो गई थी। छात्र का नाम अकुल धवन था और वो इलिनोइस विश्वविद्यालय अर्बाना-शैंपेन के छात्र थे।
  • मार्च में अभिजीत पारुचुरु की मौत की खबर सामने आई थी। फिलहाल उन पर किसी तरह के हमले की पुष्टि नहीं हुई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

61वा ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट धूमधाम से शुरू हुआ : खालसा कालेज, दिल्ली एफसी दिल्ली व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहिलपुर ने ने पहले दिन की जीत दर्ज

माहिलपुर , 15 फ़रवरी : कुलवंत सिंह संघा प्रधान प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब माहिलपुर व प्रवासी भारतीयों और माहिलपुर इलाके के खेलप्रेमियों के सहयोग से 61वा ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल...
article-image
पंजाब

हाकम थापर ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जालंधर के उप निदेशक का पदभार संभाला

जालंधर/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ; जिला जनसंपर्क अधिकारी (डीपीआरओ) हाकम थापर ने पद पर पदोन्नति के बाद औपचारिक रूप से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जालंधर के उप निदेशक का पदभार संभाला। उन्होंने संयुक्त निदेशक मनविंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वैज्ञानिक सोच के साथ जीएं, अपनी जिज्ञासा को जागृत रखें: राजेश धर्माणी

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के समापन अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से की अपील हमीरपुर 17 दिसंबर। नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने रविवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राहत: मनेरगा के तहत कांगड़ा जिला में 57 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति, जिला की 506 पंचायतों ने 4194 कार्यों के लिए भेजी थी सूची: डीसी डा निपुण जिंदल

बारिश के कारण ग्रामीण स्तर पर क्षतिग्रस्त ढांचों का होगा पुनरूद्वार, रेन डैमेज के 45 सूचीबद्व कार्यों के लिए सरकार ने जारी किए थे आदेश धर्मशाला, 6 अगस्त। कांगड़ा जिले में आपदा प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों...
Translate »
error: Content is protected !!