अमेरिका में 7,248 ट्रक चालकों के लाइसेंस रद्द : ट्रक ड्राइवरों के लिए सड़क पर ही अंग्रेजी का टेस्ट अनिवार्य

by

अमेरिका में पंजाबी ट्रक ड्राइवरों के लिए अब अंग्रेजी भाषा सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। फेडरल मोटर कॅरिअर सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (एफएमसीएसए) ने नए नियम लागू करते हुए 7,248 ट्रक चालकों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। करीब 50 हजार ड्राइवर जांच के घेरे में हैं। इन सख्त नियमों का सबसे ज्यादा असर भारतीय मूल खासकर पंजाब और हरियाणा के ड्राइवरों पर पड़ा है।

                 एफएमसीएसए ने 2025 में ट्रक ड्राइवरों के लिए सड़क पर ही अंग्रेजी का टेस्ट अनिवार्य किया है। इसके मुताबिक ड्राइवरों को जनता से बातचीत करने, ट्रैफिक संकेत समझने और पुलिस या कानून प्रवर्तन अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने के लिए पर्याप्त अंग्रेजी बोलनी और पढ़नी आनी चाहिए। इन टेस्ट में फेल पाए गए 7 हजार से अधिक ड्राइवरों को तुरंत नौकरी से हटाते हुए उनके लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। कई स्थानों पर ट्रक रोककर ड्राइवरों से मौके पर ही अंग्रेजी में सवाल पूछे जा रहे हैं।  अमेरिका के ट्रकिंग सेक्टर में करीब 1.50 लाख भारतीय मूल के ड्राइवर सक्रिय हैं जिनमें अधिकांश पंजाबी हैं। अब यह कार्रवाई सीधे इन्हीं पर भारी पड़ी है। बताया गया कि हाल के कुछ हादसों और फर्जी लाइसेंसिंग के मामलों के बाद यह सख्ती की गई है। अमेरिकी अटॉर्नी जसप्रीत सिंह के अनुसार अब उन ड्राइविंग स्कूलों की जांच शुरू हो चुकी है जिन्होंने संदिग्ध तरीके से प्रमाणपत्र जारी किए थे। अनुमान है कि जांच पूरी होने पर 50 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द हो सकते हैं। नए आदेशों के साथ विदेशी ट्रक ड्राइवरों के लिए वर्क वीजा पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। कुछ राज्यों, खासकर कैलिफोर्निया को ढीले अनुपालन के कारण चेतावनी दी गई है।
  • ट्रक ड्राइवरों के लिए अंग्रेजी में ट्रैफिक साइन पढ़ना और संवाद करना अनिवार्य।
  • सड़क किनारे ही हो रहा अंग्रेजी बोलने-समझने का टेस्ट, फेल होने पर लाइसेंस रद्द।
  • विदेशी ट्रक ड्राइवरों के वीजा जारी करने पर रोक।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उचित मूल्य की दुकान के आवंटन के लिए 5 फरवरी तक कर सकते आवेदन : उचित मूल्य की दुकान छलाड़ा ( वार्ड नंबर 5) का किया जाएगा आवंटन

एएम नाथ। चंबा ,9 जनवरी :   जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरुषोत्तम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चंबा के विकासखंड भटियात में 1 उचित मूल्य की दुकान का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू को मानहानि का नोटिस- पांच करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग : सुधीर शर्मा ने यह नोटिस सुक्खू के इस दावे कि कांग्रेस के 6 बागी विधायक और 3 निर्दलीय विधायक बिके थे 15-15 करोड़ रुपये में

एएम नाथ। शिमला : कांग्रेस के छह बागियों में शामिल रहे सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मानहानि का नोटिस भेजकर पांच करोड़ रुपये के मुआवजे की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला नेतृत्व से सामाजिक व्यवस्था में पारदर्शिता और ईमानदारी होती है सुनिश्चित : उपायुक्त

महिलाओं के लिए 15 दिवसीय चंबा थाल प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कार्यक्रम में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल थाल प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 महिलाओं को प्रदान किया गया प्रशिक्षण : उपायुक्त एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

80 प्रतिशत सब्सिडी -मुख्यमंत्री कार्प मत्स्य पालन योजना से करें प्राप्त : ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए वरदान साबित हो सकती है यह योजना

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 03 नवंबर। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को कृषि, बागवानी और पशुपालन के साथ-साथ आय के अन्य साधन विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!