अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण से पूरा विश्व हुआ धन्यः डा. रमन घई

by

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण की पहली वर्षगांठ पर सुन्दर नगर वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से एक भव्य सात दिवसीय धार्मिक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सोसायटी की तरफ से श्री रामायण पाठ रखा गया तथा आज 11 जनवरी को श्री राम मंदिर निर्माण के अवसर पर भोग दौरान हवन यज्ञ करवाया गया। इस अवसर पर यूथ सिटीजन कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई ने विशेष तौर से उपस्थित होकर समूह नगर निवासियों एवं देश वासियों को श्री राम मंदिर निर्माण के एक साल पूरा होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के बनने से भारत ही नहीं पूरा विश्व धन्य हुआ है। डा. घई ने कहा कि भगवान राम कण-कण में विराजमान हैं तथा उनके आशीर्वाद से ही पूरा संसार चल रहा है। उन्होंने भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद हवन में आहुतियां डालीं। डा. घई ने कहा कि आज दिन इतिहास का सबसे बड़ा दिन है तथा इस दिन धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाने से हमारी खुशी और बढ़ गई है तथा देश ही नहीं विदेशों में भारतीय इस दिन को दिपावली की तरह मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि 11 जनवरी अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण दिवस का सनातन धर्म में विशेष महत्व रहेगा। इस अवसर पर डा. दिलीप कुमार, विपन कुमार, डा. पंकज शर्मा, मनोज शर्मा, डा. राज कुमार सैनी, परमेश्वर पंडित, जसवीर सिंह, हरिओम, पं. जगन्नाथ, समीर, उदय यादव, उमाकांत चौपाल, गुलाब यादव, विशाल, रवि, मनजोत, सौरव, श्रीकांत, शम्भू आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युद्ध नशे के विरुद्ध : पंजाब में जड़ से खत्म कर दी जाएगी नशे की बुराई: ब्रम शंकर जिम्पा

विधायक ने वार्ड 38 में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में की विशेष शिरकत होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के...
article-image
पंजाब

सीपीआईएम की प्रदेशिक सचिव सहित दर्जनों नेताओं ने स्वर्गीय कामरेड रघुनाथ सिंह की छठी वरसी पर आयोजित समागम पर उन्हें श्रद्धांजलिं की अर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के साथ फ्री ट्रेड समझौता कर भारत के हित्तों को दांव पर लगा दिया : सुखविंदर सिंह सेखों गढ़शंकर।  सीपीआईएम की प्रदेश ईकाई के सदस्य रहे और सीटू के राष्ट्रीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में शिमला, किन्नौर, लाहुल-स्पीति, और कुल्लू में बादल फटने और बाढ़ से भारी तबाही

एएम नाथ : शिमला : हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की बारिश ने आस पास के इलाकों में तबाही मचा दी है, जिसने शिमला, किन्नौर, लाहुल-स्पीति, और कुल्लू जैसे 5 इलाकों को अपनी चपेट में लिया...
Translate »
error: Content is protected !!