अवैध इमिग्रेशन 15 एजेंटों पर एफआईआर: तीन गिरफ्तार

by
चंडीगढ़ : पिछले दिनों अमेरिका से डिपोर्ट हुए युवाओं में बड़ी संख्या उन युवाओं की है जो अवैध इमिग्रेशन एजेंटों के झांसे में आकर धोखाधड़ी का शिकार हुए। इन्हीं युवाओं की वतन वापसी के बाद अब पंजाब पुलिस ने इनके ब्यान दर्ज करते हुए उन लोगों पर कार्रवाई तेज उन एजेंटों पर एफआईआर दर्ज की है जिन्होंने इन युवाओं को सब्जबाग दिखाते हुए उनसे मोटी रकम लूटी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस ने इस मामले में एसआईटी का गठन किया है जो कार्रवाई कर रही है। एसआईटी में एडीजीपी (एनआरआई मामलों) प्रवीण सिन्हा के नेतृत्व वाली टीम ने ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पांच नई एफआईआर दर्ज की हैं और दो और धोखेबाज ट्रैवल एजेंटों को गिरफ्तार किया है।
अब तक 15  एफआईआर हुई दर्ज
इस कार्रवाई के साथ अब तक कुल एफआईआर की संख्या 15 हो गई है, जबकि गिरफ्तारियों की संख्या तीन हो गई है। ये एफआईआर उन एजेंटों के खिलाफ दर्ज की गई हैं, जिन्होंने कथित रूप से पीड़ितों को अमेरिका में गैर-कानूनी तरीके से प्रवेश दिलाने के झूठे वादे कर ठगा था, जिसके परिणामस्वरूप उनकी (पीड़ितों) वतन वापसी हुई।
हाल ही में दर्ज एफआईआर 17 और 18 फरवरी 2025 को तरनतारन, एस.ए.एस. नगर, मोगा और संगरूर जिलों में दर्ज की गईं। गैर-अधिकृत नेटवर्कों के माध्यम से काम करने वाले आरोपी एजेंट, पीड़ितों से सुरक्षित और कानूनी इमिग्रेशन रास्तों का वादा कर मोटी रकम वसूलते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अमानवीय परिस्थितियों, नजरबंदी और अंतत: वतन वापसी का सामना करना पड़ता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिलाˈ के हाथ लगी सालों पुरानी पर्ची : लिखा था सर्दी-खांसी का रामबाण इलाज, वायरल हो गया नुस्खा

सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर द्वारा 63 साल पहले लिखी पर्ची वायरल हो रही है. घर की सफाई के दौरान महिला को ये पर्ची मिली थी. साल 1962 में उसके परिवार के किसी शख्स...
article-image
पंजाब

तीन पंजाबियों की मौत, तीसरी मंजिल से कूदी गर्भवती सहित चार गंभीर : ब्रैम्पटन में मकान में लगी आग

कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में बानस वे (Banis Way) स्थित एक किराये के घर में गुरुवार देर रात लगी भीषण आग में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि गर्भवती महिला समेत चार लोगों...
article-image
पंजाब

महिला से छेड़छाड़ मामले में आप MLA मनजिंदर सिंह लालपुरा सहित 12 आरोपी दोषी करार : पुलिस ने हिरासत में लिया

तरनतारन । विवाह समारोह में भाग लेने आई अनुसूचित जाति से संबंधित परिवार की लड़की हरबिंदर कौर उसमां के साथ छेड़छाड़ व मारपीट के मामले पर एडिशनल सेशन जज तरनतारन प्रेम कुमार की अदालत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संजय रतन ने किया भड़ोली उपतहसील कार्यालय का शुभारंभ : बोले…. राजस्व मामलों के त्वरित निदान के लिए लगाई जा रहीं लोक अदालतें

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/ तलवाड़ा :  ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने आज शुक्रवार को अपने विधानसभा हलके की उपतहसील भड़ोली के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस उपतहसील के अंतर्गत भड़ोली 1, भड़ोली-2, चौगाठ,...
Translate »
error: Content is protected !!