अवैध खनन के कारण गायब हुए कई पहाड़ : गढ़शंकर के बीत इलाके के रूपनगर के साथ लगते जंगलों व पहाड़ियों पर खनन माफिया सरगर्म

by

गढ़शंकर, 20 सितंबर : गढ़शंकर उपमंडल के शिवालिक की पहाड़ियों पर बीत इलाके के कुछ गांव रूपनगर जिले के सीमा के साथ स्टे हुए
है। इन गांवों के जंगलों व पहाड़ों पर खनन माफिया के कारिंदे अवैध खनन कर रहे हैं। इस अवैध खनन के कारण कई गांवों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। इलाके में हो रही अवैध खनन के प्रति खनन विभाग के अधिकारियों का रवैया अपेक्षापूर्ण इसलिए है कि खनन माफिया के सिर पर राजनीतिक नेता का हाथ बताया जा रहा है। कालेवाल-बीत, खुरालगड़ साहिब व गढ़ीमनसोवाल गावों के साथ रूपनगर जिले के मैहिंदपुर, खेड़ा कलमोट, भंगला, हरिपुर, प्लाटा व स्प्लांवा आदि गावों में स्थापित अधिकांश स्टोन क्रशर संचालकों ने कच्चे माल की आपूर्ति करने के लिए गढ़शंकर के बीत इलाके के गांवों के जंगलों व पहाड़ों से अवैध रूप से कर रहे हैं। अवैध माइनिंग में लिप्त क्रेशर संचालकों द्वारा इस इलाके के दो सौ फुट ऊंचे पहाड़ों का नामोनिशान खत्म कर ग़ायब कर दिया है।
हैरानीजनक बात यह है कि खनन व जिओलजी विभाग द्वारा तय शर्तों के आधार पर डीलिस्टड इलाके में ढाई से तीन फिट गहरी खनन की जा सकती है लेकिन गढ़शंकर उपमंडल के इंडियन फारेस्ट एक्ट 1927 व पंजाब भूमि सुरक्षा एक्ट की धारा 4 व 5 के अधीन आती जमीन पर किसी भी प्रकार की खनन नही की जा सकती। लेकिन यहां रूपनगर के साथ लगते गढ़शंकर के पहाड़ियों पर किस प्रकार खनन हो रही है वह लोगों की समझ से परे है। लोगों में खननं माफिया का इतना डर है कि कोई खुल कर साहमने आने को तैयार नहीं होते, जिसके चलते लोगो ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि उन्होंने पहले पहले हो रही अवैध खनन की शिकायत अधिकारियों को की थी लेकिन उल्टा खनन माफिया के लोग उन्हें परेशान करने लगे इसलिए उन्होंने इस मुद्दे पर चुपी साध ली। खनन माफिया गढ़शंकर में पड़ते क्षेत्र में पड़ती पहाड़ियों को भी लगातार काट रहे है लेकिन विभाग गढ़शंकर व जिला रूपनगर की सीमा बता क्र करवाई नहीं करता और ना ही जिला रूपनगर के सबंधित विभाग कोई कदम उठा रहे है । लोगो को अंदेशा है कि जिस तरह खनन माफिया नजायज माइनिंग मेँ जुटा है आने वाले इस क्षेत्र में पड़ती शिवालिक की पहाड़ियों का असितत्व ही खत्म हो जायेगा।
. वनरेंज अधिकारी गढ़शंकर मनोज कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं हम देख लेते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कॉलेजिएट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने वाघा बॉर्डर और मेरे गांव अमृतसर का किया शैक्षणिक दौरा

 होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :   श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा माहिलपुर के परिसर में स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने वाघा बॉर्डर और मेरे गांव अमृतसर का शैक्षणिक दौरा...
article-image
पंजाब

30 जुलाई को हर वर्ष की तरह रात 9 बजे महामाई का जागरण आरंभ होगा : गांव भाम के प्राचीन मां भामेश्वेरी मंदिर में 70 वे वार्षिक समागम को समर्पित प्रभात फेरियां निरंतर जारी

* 31 जुलाई को हर वर्ष की तरह रात 9 बजे क्वालियां शुरू होंगी * 30 जुलाई को जागरण में  महिंदर पाल रंगीला, पुरी एंड पार्टी शंकर,नीलम जस्सल ठकरवाल,सन्नी सहगल,जोगी अलावल पुर,जस्सी भाम,दीपक दुर्गा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री : भाजपा का प्लान छत्तीसगढ़ से 11 सांसद पहुंचते, चार सीटें आदिवासी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित

 छत्तीसगढ़  : भाजपा ने छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बना दिया है। इस रेस में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम भी खबरों में था लेकिन अब स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। राजनीतिक...
article-image
पंजाब

लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधी किया जागरूक

गढ़शंकर, 8 अगस्त : सिविल अस्पताल गढ़शंकर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के नेतृत्व में लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधी जागरूक किया गया। इस मौके एसएमओ डा रमन कुमार ने...
Translate »
error: Content is protected !!