अवैध खनन पर पंजाब सरकार अपना रही है सख्त रुख: बरिंदर कुमार गोयल

by

खान एवं भूविज्ञान, भूमि एवं जल संरक्षण तथा जल संसाधन मंत्री ने किया पौंग डैम और शाह नहर बैराज का दौरा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार के खान एवं भूविज्ञान, भूमि एवं जल संरक्षण तथा जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज पौंग डैम और शाह नहर बैराज का दौरा किया। शाह नहर बैराज पहुंचने पर उन्हें पुलिस टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर उनके साथ उड़मुड़ के विधायक जसवीर सिंह राजा गिल और दसूहा के विधायक एडवोकेट कर्मबीर सिंह घुम्मण भी उपस्थित रहे।

दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने खान एवं भूविज्ञान, भूमि एवं जल संरक्षण तथा जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनहित में जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि हाल ही में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल द्वारा पौंग डैम और शाह नहर बैराज का दौरा किया गया था। उसी संदर्भ में उन्होंने आज खुद मौके पर पहुंचकर विभागीय कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार माइनिंग के उचित प्रबंधन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विभाग आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर पारदर्शिता को बढ़ावा दे रहा है। पहले मैन्युअल सिस्टम था, जिसे अब ऑनलाइन कर दिया गया है और हर महत्वपूर्ण स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि किसी भी अनियमितता पर नजर रखी जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अवैध खनन पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए सरकार ने 60 करोड़ रुपए के जुर्माने किए हैं और कई एफआईआर भी दर्ज की हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी कोताही सामने आती है, वहां तुरंत सख्त कदम उठाए जाते हैं।

बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि 2022 में सरकार बनने के बाद पारदर्शिता और सुशासन पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि जो सुधार मौजूदा सरकार ने किए हैं, वे पिछली सरकारों में कभी संभव नहीं हुए थे। सरकार की नीतियों का मुख्य उद्देश्य जनता की सुविधा और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण है।
इस मौके पर एसई शाह नहर विजय गिल, एक्सीयन दिनेश कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर ने पंजाब विश्वविद्यालय जोनल यूथ फेयर की ओवरऑल ट्रॉफी जीती

माहिलपुर : दलजीत अजनोहा , 18 अक्टूबर  : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के विद्यार्थियों ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा क्षेत्र के डीएवी कॉलेज होशियारपुर में आयोजित पंजाब यूनिवर्सिटी जोनल यूथ एंड...
article-image
पंजाब

सरपंच परमजीत सिंह भूंनों दी वर्किंग रिपोर्टर्स एसोसिएशन माहिलपुर के प्रधान नियुक्त

सीनियर पत्रकार दीपक अग्निहोत्री मुख्य सलाहकार नियुक्त होशियारपुर । दी वर्किंग रिपोर्टर्स एसोसिएशन रजि. इंडिया पंजाब द्वारा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए हर लड़ाई लड़ी जाएगी तथा पंजाब भर में पत्रकारों से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जनहित के मुद्दों को सामने लाने में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका – डीसी जतिन लाल

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ऊना में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित प्रशासन-मीडिया में संवाद के सहज प्रवाह के लिए हर तीन महीने में होगा ‘परिचर्चा-संवाद सत्र’ – डीसी रोहित भदसाली। ऊना, 16 नवंबर. उपायुक्त जतिन...
article-image
पंजाब

सड़क हादसे में बूरे जट्टां निवासी युवक करनवीर की मौत : आदमवाल के निकट बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

होशियारपुर  :   होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर गांव आदमवाल के निकट बस द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!