अवैध संबंध बनाने की धमकी देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज।

by

गढ़शंकर, 30 जून :  गढ़शंकर पुलिस ने 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर थाना गढ़शंकर के गांव कोट निवासी जसवीर सिंह के खिलाफ धारा 64(1), 351 बीएनएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, जो उसे बच्चा देने के नाम पर 2-3 सालों से अवैध संबंध बना रहा था।

उक्त महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी करीब 11 साल पहले हुई थी लेकिन उसे कोई बच्चा नहीं था। उसने बताया कि उसके पति के दोस्त जसवीर सिंह ने उसे बच्चा का सुख देने के बहाने उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और लगातार 2/3 सालों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और मना करने पर उसे धमकियां देता रहा। उसने बताया कि इस दौरान जसवीर सिंह ने कोई जहरीली चीज खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी और अभी भी उसे संबंध बनाने के लिए धमकियां दे रहा है। उसने बताया कि जसवीर सिंह उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की भी धमकी देता है। इस बयान पर कार्रवाई करते हुए गढ़शंकर थाने में उक्त जसवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमेरिका-कनाडा भेजे गए थे डंकी रुट से 60 से 80 लाख में , CID की रडार पर जालंधर के 2 ट्रेवल एजेंट -फ्रांस ने रोका था 300 यात्री सवार विमान

नई दिल्ली  : डंकी की रुट के जरिए दुबई से कनाडा और अमेरिका भेजे जाने का मामला सामना आया है।इस मामले में बड़ा खुलासा भी हुआ है. इस मामले के तार गुजरात और पंजाब...
article-image
पंजाब

नियमों का उल्लंघन करने वाली स्कूल बसों का किया गया चालान : जिला टास्क फोर्स ने सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत स्कूल बसों की चैकिंग की

होशियारपुर, 07 नवंबर: जिला बाल सुरक्षा अधिकारी डा. हरप्रीत कौर ने बताया कि सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत स्कूल के बच्चों की सुरक्षा को मुख्य रखते हुए स्कूल प्रमुखों की ओर से बसों...
article-image
पंजाब

भाजपा के सेवक आ गए आपके दुआर तहत शिविर का किया आयोजन :केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के 100 से अधिक लोगों के कार्ड बनाए

गढ़शंकर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा गढ़शंकर ने समुंदड़ा मंडल में भाजपा के सेवक आ गए आपके दुआर तहत शिविर का आयोजन कर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के कार्ड बनाए। इस शिविर...
article-image
पंजाब

शव 20 दिन बाद इटली से घर पहुंचा : इटली में दिल का दौरा पड़ने से हुई थी मौत

बरनाला :  बरनाला जिले के गांव महल खुर्द के युवक स्वर्ण सिंह की इटली में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। 20 दिन बाद रविवार को शव गांव लाया गया। वह...
Translate »
error: Content is protected !!