अश्व प्रदर्शनी के दूसरे दिन तक कुल 187 घोड़ों का पंजीकरण : किसान गोष्टी का आयोजन, 100 पशुपालकों ने लिए भाग

by

एएम नाथ । शिमला :  उपमंडल दण्डाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंदर सिंह ने बताया कि लवी मेला रामपुर के तहत 01 से 03 नवंबर 2025 तक आयोजित किए जा रहे अश्व प्रदर्शनी में अश्वों का पंजीकरण जोकि प्रथम दिन में 65 था, को आज प्रातः काल 9.00 बजे से आगे बढ़ाया गया। 02 नवंबर दोपहर 1 बजे तक कुल 187 घोड़ों का पंजीकरण किया गया।

भारतीय सेना, रिमाउंट वेटनरी कॉर्पस, 22 मोबाइल, एवरी पट्टी द्वारा आज भी एक उपचार कैंप लगाया गया तथा ब्रुक्स इंडिया लिमिटेड द्वारा शिविर आयोजित किया गया।

प्रातः 11.30 बजे अश्वपालकों के लिए गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें डॉ समर चौहान, डॉ चंदन राणा,पशु औषधी विशेषज्ञ, तथा श्री शशांक शुक्ला भारतीय सेना अवेरी पट्टी द्वारा अश्वों के उचित प्रबंधन तथा बीमारियों से रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया गया। तत्पश्चात ब्रुक्स इंडिया द्वारा घोड़ों की नाल तथा खुर को सही प्रकार से रखने के बारे में लाइव डिमॉन्स्ट्रेशन दिया। किसान गोष्ठी में लगभग 100 पशुपालकों ने भाग लिया जिन्हे चिकित्सा किट भी वितरित की गई।

आज के दिन सबसे मंहगा घोड़ा श्री छेरिंग टुडूप ग्राम बर्र, डाकघर गुलिंग, तहसील काजा, लाहौल स्पीति द्वारा मुबालिक 84000 रुपयों में बेचा गया जिसे श्री देवेंद्र सिंह, ग्राम एंडी, ज़िला टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड ने ख़रीदा। 03 नवंबर 2025 को अश्व प्रदर्शनी का अंतिम दिवस है जिसमें उत्तम अश्वों का चयन, घुड़दौड़ प्रतियोगिता एवं गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन वर्षो में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर 643 करोड़ रुपए व्यय

सोलन :  प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पैंशन के तहत वृद्धावस्था पैंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष करने से राज्य में वर्तमान में 3.90 लाख से अधिक वरिष्ठ जन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बोहनी और ककड़ियार स्कूल में छात्राओं को दिए कॅरियर एवं तनाव प्रबंधन के गुर : बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणीदेवी ने आयोजित की कार्यशालाएं

हमीरपुर 08 सितंबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणी देवी ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहनी और ककड़ियार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कॅरियर परामर्श एवं मार्गदर्शन तथा तनाव...
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में ऊना को 7 स्वर्ण पदक, रुपांशी ने दो स्वर्ण जीत रचा इतिहास: कुलदीप

ऊना  : शिमला में 24 से 28 मार्च तक चली राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जिला ऊना को विभिन्न आयु वर्गाें में 7 स्वर्ण पदक हासिल हुए। प्रतियोगिता में रूपांशी, सार्थक, राजत ठाकुर, मनीष,...
article-image
पंजाब

कृष्णु शारदा का CBI ने नहीं मांगा रिमांड : अब 20 नवंबर को होगा अदालत में पेश

चंडीगढ़। निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर का बिचौलिया कृष्णु शारदा का सीबीआई ने रिमांड नहीं मांगा। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कृष्णु के वकील मंदीप कुमार ने अदालत से कृष्णु के...
Translate »
error: Content is protected !!