असुरक्षित समाज, असुरक्षित पंजाब : खन्ना कहा, प्रदेश में आप नेता ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल

by

होशियारपुर, 7 फरवरी  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि बीते दिनों जालंधर में आपराधिक तत्वों द्वारा आप नेता की गोली मारकर हत्या करना अफसोसजनक और पंजाब के भविष्य के लिए बेहद चिंता का विषय है। खन्ना ने कहा की जिस प्रदेश में रूलिंग पार्टी के नेता ही सुरक्षित नहीं तो वहां आम जनता की सुरक्षा पर सवाल है। खन्ना ने कहा की आप के राज में समाज और पंजाब दोनों असुरक्षित हैं।
उक्त विचार खन्ना ने अपने कार्यालय में मिलने आये लोगों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। खन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कमजोर नेतृत्व में अपराध फलफूल रहा है और पंजाब का भविष्य खतरे में है। आपराधिक तत्व इतने बेलगाम हो चुके हैं कि अब वे पंजाब में खुलेआम मार काट कर रहे हैं। प्रतिदिन सोशल मीडिया पर हत्या, फिरौती जैसे बड़े अपराध होते हैं और आपराधिक तत्व बेख़ौफ़ होकर इन अपराधों की जिम्मेदारी भी लेते हैं जो कि पंजाब की कानून व्यवस्था को सीधे तौर पर चुनौती है। खन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब को सँभालने में पूरी तरह विफल हो चुकी है। खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को चाहिए कि पंजाब की जनता की सुरक्षा और हित के लिए पंजाब की बागडोर राज्यपाल को सौंप कर राजनीति से त्याग ले लें क्यूंकि पंजाब की जनता को आम आदमी पार्टी के पक्ष में डाले गए वोटों की कीमत अपनी जाने देकर चुकानी पड़ रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

थाना प्रभारी परविंदरजीत पाल सिंह ने नशा विरोधी अभियान को बताया सफल, अब तक 30 से अधिक युवाओं को भेजा गया नशा छुड़ाओ केंद्र

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर के थाना माहिल पुर क्षेत्र में नशा तस्करी और युवाओं में नशे की लत को लेकर एक विशेष बातचीत के दौरान थाना प्रभारी परविंदरजीत पाल सिंह ने कई अहम जानकारियां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के गांव भवानीपुर के किशोरी लाल शर्मा बने सांसद : बीत ईलाके में खुशी की लहर, शीध्र किशोरी लाल शर्मा बुलाकर किया जाएगा सम्मान

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत ईलाके के गांव भवानीपुर के किशोरी लाल शर्मा लोकसभा हलका अमेठी में भाजपा की उम्मीदवार समृति ईरानी को 1,67,196 मतों से हरा कर सांसद चुने गए है। जिसके बाद...
article-image
पंजाब

वड़िंग ने लगा दिए बड़े आरोप : हिमाचल भाजपा विधायक और पंजाब के मंत्री की मिलीभगत से पठानकोट में हो रही माइनिंग

भोया । केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 11 वर्षों में देश और पंजाब को बर्बाद करके रखा दिया है और अब भारत-पाक युद्ध दौरान अमरिका के कहने पर घुटने टेक दिए।...
article-image
पंजाब

बोर्ड ने स्कूलों के लिए नए निर्देश किए जारी… 10 दिसंबर तक देना होगा जवाब : प्रिंसिपल होंगे हर चीज के लिए जिम्मेदार

चंडीगढ़ : पंजाब के स्कूलों के लिए अहम खबर सामने आ रही है, जिसने टीचरों के बीच हलचल मचा दी है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने मार्च 2026 में होने वाली 10वीं और...
Translate »
error: Content is protected !!