अस्पताल में छोड़े शिशु को परिजनों ने नहीं अपनाया तो कानूनी रूप से किया जाएगा मुक्त

by
हमीरपुर 03 जनवरी। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में पिछले माह छोड़े गए एक शिशु को शिमला के टूटी कंडी स्थित बाल-बालिका शिशु गृह में भेज दिया गया है।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी तिलक राज आचार्य ने बताया कि इस शिशु के माता-पिता अपनी पहचान के दस्तावेज दिखाकर शिशु को टूटी कंडी स्थित बाल-बालिका शिशु गृह से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए बाल बालिका शिशु गृह टूटीकंडी के दूरभाष नंबर 0177-2807530 पर या जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-223344 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि अगर इस शिशु को लेने के लिए कोई भी परिजन सामने नहीं आता है तो उसे किसी अन्य दंपत्ति को गोद देने के लिए कानूनी रूप से मुक्त करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पहले लाखों करोड़ों के घोटाले होते थे अब मोदी सरकार लाखों करोड़ के उद्घाटन और शिलान्यास कर रही है : जयराम  ठाकुर

कश्मीर से कन्याकुमारी तक नरेंद्र मोदी को मिल रहा है अपार जनसमर्थन ,   डॉक्टरों के मुद्दे को सुलझाए सरकार इलाज के लिए भटक रहे हैं प्रदेश के लोग श्री चिंतपूर्णी माता शक्तिपीठ में 25...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुराड़ स्कूल में बाल-अधिकारों के साथ नशे की बुराई पर की चोट

सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में किया जागरूक एएम नाथ। चम्बा : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने शनिवार को राजकीय उच्च विद्यालय गुराड़ में बच्चों, अध्यापकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक राजेश ठाकुर ने डीसी के साथ किया विभिन्न स्थानों का निरीक्षण

ऊना, 15 फरवरी: गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने उपायुक्त ऊना राघव शर्मा के साथ गगरेट नगर पंचायत में विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने पुराने ब्लाॅक भवन को देखा। विधायक राजेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं की एफआईआर, पुलिस अफसरों के खिलाफ जांच के आदेश

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल हाईकोर्ट ने सूचना या शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज करने में देरी किए जाने पर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश...
Translate »
error: Content is protected !!