आंगनबाड़ी केंद्र गैला में 25 बच्चे स्वर्ण प्राशन से लाभान्वित

by

एएम नाथ। चम्बा :. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु आज 20 दिसंबर को आंगनबाड़ी केंद्र गैला पंचायत हरिपुर वृत सरोल, चंबा में बच्चों को स्वर्ण प्राशन जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सुमन, जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ व बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कुलविंदर संधू की उपस्थिति में करवाया गया। जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि पिछले दो महीने से जिला के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों में हर पुष्य नक्षत्र की तिथि में जन्म से 16 साल तक के बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जा रहा है।

आज यहां आंगनबाड़ी केंद्र में 25 बच्चे स्वर्ण प्राशन से लाभान्वित हुए। यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, श्वसन संबंधी और अन्य रोगों से रक्षा करने के साथ ही एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है। यह बच्चों की शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करता है एवं शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय बालू चंबा में हर पुष्य नक्षत्र में बच्चों को यह स्वर्ण प्राशन पिलाया जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय और सीएसडी कैंटीन का किया दौरा

ऊना, 26 जुलाई। उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को जिला सैनिक कल्याण विभाग के कार्यालय और सीएसडी कैंटीन का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान, उन्होंने कार्यालय क्षेत्र और सैनिक विश्राम गृह का निरीक्षण...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

संजौली में हुई चोरी के मामला : मनीमाजरा से 7.50 लाख के गहने बरामद -“चिटा गेंग” निशाने पर

एएम नाथ। शिमला शिमला पुलिस ने संजौली में हुई चोरी के एक मामले मे अब तक 7.50 लाख मूल्य के गहने बरामद करने में सफलता प्राप्त कर ली है। ये सारी बरामदगी ASP सुनील...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सूबेदार से साढ़े दस लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 1 जनवरी : पिछले दिनों गढ़शंकर के बीत इलाके के शेखोंवाल गांव के पूर्व सूबेदार के साथ साढ़े दस लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में अज्ञात लोगों के विरुद्ध साइबर क्राइम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परख-राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 के अंतर्गत राज्य नोडल अधिकारी एवं उपनिदेशक शिक्षा ने जांची तैयारियां

एएम नाथ। चंबा :  परख-राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 के अंतर्गत ज़िला के विभिन्न स्कूलों में  तैयारियों के निरीक्षण को लेकर आज  राज्य नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया एवं  उपनिदेशक शिक्षा-निरीक्षण   भाग सिंह ठाकुर  ने विभिन्न स्कूलों का...
Translate »
error: Content is protected !!