चुवाड़ी : बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी श्री धर्मवीर ने जानकारी दी है कि उपमंडल भटियात के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों में विभिन्न रिक्त पदों के लिए प्रस्तावित साक्षात्कार को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल 2026 को कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी में 4 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, 20 आंगनवाड़ी सहायिका, 1 कैच कार्यकर्ता तथा 1 कैच सहायिका के पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाना था। मगर
प्रशासनिक कारणों के चलते इस प्रक्रिया को फिलहाल आगामी आदेशों तक टाल दिया गया है। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नई तिथि शीघ्र निर्धारित कर अभ्यर्थियों को सूचित किया जाएगा।