आईईसी विश्वविद्यालय में “गैमिफिकेशन: वित्तीय साक्षरता और सिक्योरिटीज मार्केट्स” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन

by

बी बी एन, 18 मार्च (तारा) : आईईसी विश्वविद्यालय के बिजनेस मैनेजमेंट और कॉमर्स विभाग द्वारा “गैमिफिकेशन: वित्तीय साक्षरता और सिक्योरिटीज मार्केट्स” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बी० कॉम, बीबीए, एमबीए और एम० कॉम के छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर सेबी स्मार्ट सर्टिफाइड ट्रेनर श्री विराज सिंगल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को वित्तीय साक्षरता और सिक्योरिटीज मार्केट्स के बारे में बड़ी ही सरल भाषा में समझाया। छात्रों ने भी चर्चा में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे।

इस कार्यशाला के अंत में, आईईसी विश्वविद्यालय के बिजनेस मैनेजमेंट और कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० विकास श्योरन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला छात्रों के लिए बहुत उपयोगी रही और उन्हें वित्तीय साक्षरता और सिक्योरिटीज मार्केट्स के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद मिली। उन्होंने इस कार्यशाला के सफल आयोजन में सहयोग के लिए स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के डीन डॉ० रविंदर सिंह मदान का भी धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तीसरी बार है जब दिल्ली की कमान किसी महिला के हाथों में होगी – कौन हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी सिंह के पति, इस पेशे से हैं जुड़े

दिल्ली की नई सीएम बनकर आतिशी इतिहास रचने जा रही हैं। यह तीसरी बार है जब दिल्ली की कमान किसी महिला के हाथों में होगी।  इस वक्त पूरे देशभर की निगाहें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*परम पूज्य श्री श्री 1008 सुग्रीवानंद जी महाराज ब्रह्मलीन, संपूर्ण प्रदेश में शोक की लहर*

रोहित जसवाल।  ऊना, 2 मार्च: उत्तर भारत के प्रसिद्ध डेरा बाबा रुद्रानंद, नारी, ऊना के अधिष्ठाता परम पूज्य श्री श्री 1008 वेदान्ताचार्य स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के ब्रह्मलीन होने से संपूर्ण ऊना जिला समेत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

29 जनवरी को बनेठी में होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, उद्योग मंत्री करेंगे अध्यक्षता

एएम नाथ। नाहन, 27 जनवरी-नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बनेठी में वन विभाग विश्राम गृह में 29 जनवरी, 2026 को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संजौली हेलीपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवाओं का मुख्यमंत्री ने  किया शुभारम्भ : बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से प्रदेश में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के संजौली हेलीपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवाओं का शुभारम्भ किया। इसके साथ ही संजौली हेलीपोर्ट से कुल्लू ज़िला के भुंतर हवाई अड्डा और...
Translate »
error: Content is protected !!