आईएएस और आईपीएस की परीक्षा की तैयारी पंजाब के युवाओं को अब करवाएगी पंजाब सरकार : सेहत व परिवार भलाई, बिजली व मेडिकल खोज विभाग में भर्ती हुए 252 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए

by

चंडीगढ़ : आईएएस और आईपीएस की परीक्षा की तैयारी पंजाब के युवाओं को अब पंजाब सरकार करवाएगी। उन्हें निजी कोचिंग संस्थानों को यूपीएससी की तैयारी के खातिर मोटी रकम नहीं चुकानी पड़ेगी। पूरे पंजाब में आठ हाईटेक केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें हॉस्टल से लेकर तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
इन संस्थानों में पंजाब का कोई भी युवा कोचिंग ले सकेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसकी घोषणा की है। इस दौरान वह सेक्टर-35 निकाय भवन में सेहत व परिवार भलाई, बिजली व मेडिकल खोज विभाग में भर्ती हुए 252 युवाओं को नियुक्ति पत्र देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश यही है कि राज्य के युवाओं को कॅरिअर बनाने के लिए दिक्कत न आए। सरकार युवाओं के लिए एयरपोर्ट के रनवे की तरह का काम करेगी।
मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र देते हुए युवाओं से कहा कि वह अपने इलाके के लिए रोल मॉडल बने क्योंकि जब नियुक्ति पत्र लेकर अपने एरिया में पहुंचेंगे तो इससे कई लोग प्रभावित होंगे। सरकार ने अब तक अपने कार्यकाल के एक साल में 29946 युवाओं को रोजगार दिया है। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले सरकारी नौकरियां बिना सिफारिश के मिलती नहीं थी। उन्होंने हाल में उन अध्यापकों की सर्विस को रेगुलर किया है, जो लंबे समय से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।
तीन नए मेडिकल कॉलेज बनाने की दिशा में काम शुरू
मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब में लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए भी काम किया जा रहा है। पंजाब में मेडिकल कॉलेजों की संख्या जल्द ही 16 हो जाएगी। होशियारपुर, मालेरकोटला और कपूरथला मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है। मेडिकल पढ़ाई के लिए युवाओं को अब यूक्रेन जैसे देशों में नहीं जाना पड़ेगा। उनकी कोशिश देश में रोजगार के अवसर पैदा करने की है। विदेश में जाकर कमाना आसान नहीं है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए 15 अगस्त को 60 नए मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। गत साल 500 मोहल्ला क्लीनिक खोले गए थे। इन केंद्रों में 42 तरह के टेस्ट होते हैं। मरीज कहीं भी जाकर मात्र मोबाइल पर एक क्लिक से अपना सेहत से जुड़ा रिकॉर्ड हासिल कर पाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देशहित में वन नेशन, वन इलेक्शन , जनता का पैसा चुनाव में खर्च होने की जगह उनके हित में खर्च होगा- रामनाथ कोविंद

नई दिल्ली: ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए गठित की गई उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष रामनाथ कोविंद ने इसके फायदे गिनाए हैं। उन्होंने एक देश, एक चुनाव के विचार का समर्थन करते हुए कहा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बेअदबी मामले में दो दिन के रिमांड पर डेरा प्रेमी प्रदीप कलेर : बेअदबी मामलों के पीछे के कारणों और उन्हें अंजाम दिए जाने के बारे में पूछताछ की जाएगी

फरीदकोट :   बेअदबी मामले में गिरफ्तार डेरा सच्चा सौदा की राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य प्रदीप कलेर को शनिवार को ड्यूटी मेजिस्ट्रेट अजयपाल सिंह की अदालत में पेश किया। अदालत ने प्रदीप कलेर को दो...
article-image
पंजाब

नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में तस्कर घायल – एसपी डॉ. मुकेश कुमार ने दी जानकारी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा होशियारपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई एक विशेष रेड के दौरान एक नशा तस्कर...
article-image
पंजाब

डा. निधि कुमुद बंबाह ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) का कार्यभार संभाला- पारदर्शी, भ्रष्टाचार-मुक्त और समयबद्ध प्रशासनिक सेवाएं सुनिश्चित करना प्राथमिकता : ADC डॉ. निधि कुमुद बंबाह

होशियारपुर, 25 फरवरी :  डॉ. निधि कुमुद बंबाह ने आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य), होशियारपुर का पदभार संभाल लिया है। 2012 बैच की पी.सी.एस अधिकारी डॉ. बंबाह ने डीएमसी लुधियाना से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है।...
Translate »
error: Content is protected !!