आईएचएम में महिलाओं ने सीखा मोटअनाज के व्यंजन बनाना : पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं मोटे अनाज के व्यंजन – एडीसी मनेश कुमार यादव

by

हमीरपुर 07 नवंबर। बाजरा, रागी और अन्य मोटे अनाज से बनने वाले विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों के बारे में महिलाओं को अवगत करवाने एवं प्रशिक्षित करने के लिए होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर में छह दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स आयोजित किया गया, जिसमें विकास खंड सुजानपुर की ग्राम पंचायत दाड़ला की 20 महिलाओं ने भाग लिया। इस कोर्स के दौरान प्रतिभागियों ने रागी रोटी, बाजरा मोमो, बाजरा खिचड़ी, रागी आटे की कचौरी, अंकुरित दालों एवं मोटे अनाज के स्प्रिंग रोल इत्यादि व्यंजन बनाना सीखे।
प्रशिक्षण कोर्स के समापन अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए एडीसी मनेश कुमार यादव ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से अपना कारोबार आरंभ करके अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में महिला द्वारा संचालित किए जा रहे ‘शी-हाट’ स्वयं सहायता समूह ने एक मिसाल कायम की है। एडीसी ने बताया कि यह महिला स्वयं सहायता समूह दो-ढाई साल से कार्य कर रहा है और इसकी सालाना आय लगभग 70 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि इस समूह की महिलाएं प्रतिदिन चार-चार घंटे की तीन शिफ्टों में कार्य करती हैं और प्रत्येक महिला साल में लगभग 2 लाख रुपये तक कमा लेती है।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में हमें मोटे अनाज को अपने दैनिक आहार में शामिल करने की बहुत आवश्यकता है, क्योंकि ये अनाज पौष्टिक गुणों से भरपूर हैं। एडीसी ने उम्मीद जताई कि आईएचएम में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद दाड़ला पंचायत की महिलाएं मोटे अनाज के व्यंजनों को जन-जन तक पहुंचाएंगी और अपने स्वयं सहायता समूह को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाएंगी। एडीसी ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
इस अवसर पर संस्थान के विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने एडीसी का स्वागत किया तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं भी दीं।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

10 जिलों में वितरित होंगे अश्वगंधा के दो लाख पौधे – हिमाचल, देश में उत्कृष्ट आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवा वाला राज्य : यादविंदर गोमा

एएम नाथ।पालमपुर, 22 अगस्त :- आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा विधि परामर्शी मंत्री, यादविंद्र गोमा ने बताया कि राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान में प्रदेश के गर्म जलवायु क्षेत्रों के 10 जिलों में 2 लाख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का चंबा प्रवास कार्यक्रम जारी : 26 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत

चंबा 25, जुलाई : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 26 जुलाई को चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 26 जुलाई को सायं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण कमेटी की बैठक 13 को -एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

रोहित जसवाल।  ऊना, 10 दिसम्बर। जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण कमेटी की बैठक 13 दिसंबर को दोपहर 2 बजे जिला परिषद हॉल ऊना में होनी निश्चित हुई है। यह जानकारी देते हुए एडीसी ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनरेगा के अंतर्गत 50 दिन कार्य करने वाले परिवार बी.पी.एल. सूची में होंगे शामिल

एएम नाथ। शिमला :  ग्रामीण विकास विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा बी.पी.एल. परिवारों के निर्धारण संबंधी दिशानिर्देशों में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जारी निर्देशों...
Translate »
error: Content is protected !!