आईएसआई एजेंट फरीदा मलिक का नोएडा कनेक्शन सामने आया : 2021 में नोएडा आई थी और होटल में रुकने का किया था प्रयास

by

नोएडा। बिहार में भारत-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार आईएसआई एजेंट फरीदा मलिक का नोएडा कनेक्शन सामने आया है। वह वर्ष 2021 में नोएडा आई थी और होटल में रुकने का प्रयास किया था। नोएडा पुलिस ने उसे सेक्टर-18 से गिरफ्तार कर उत्तराखंड पुलिस के हवाले कर दिया था। अब एक बार फिर गिरफ्तार होने के बाद फरीदा ने पूछताछ में नोएडा में सामान रखे होने की जानकारी दी है। नोएडा पुलिस, इंटेलिजेंस टीम के साथ मिलकर मामले की जांच कर रही है। बता दें कि सीमा सुरक्षा बल ने 1 नवंबर को बिहार के किशनगंज से भारत-नेपाल बॉर्डर पर पाकिस्तानी मूल की फरीदा मलिक को गिरफ्तार किया था। वह सना खान बनकर भारत में रह रही थी। इससे पहले फरीदा 26 फरवरी 2020 को नोएडा के सेक्टर-18 से गिरफ्तार हुई थी। उस वक्त उत्तराखंड की चंपावत पुलिस उसकी तलाश में नोएडा आई थी। गिरफ्तारी के बाद वह 11 महीने उत्तराखंड की जेल में रही। बताया जा रहा है कि 17 अक्तूबर को वह कतर से नई दिल्ली आई थी, जहां से वह दिल्ली से फ्लाइट के जरिए बागडोगरा पहुंची और वहां से सड़क मार्ग से किशनगंज जा रही थी। नेपाल जाते वक्त रास्ते में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से अमेरिका के कैलिफोर्निया में बना ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट मिला है। जिसमें उसका नाम फरीदा मलिक दर्शाया गया है। उसके पास से नोएडा के एक फिल्म इंस्टीट्यूट का परिचय पत्र भी मिला है। उसमें उसका नाम सना अख्तर लिखा है। उसी संस्थान के कार्ड पर वह टिकट बुक कराकर भारत में घूम रही थी। इसी कार्ड के सहारे वह भारत से नेपाल जाने के फिराक में थी। भारत में नाम बदलकर रहने व नेपाल जाने के पीछे की मंशा के बारे में किशनगंज पुलिस व एसएसबी जानकारी प्राप्त कर रही है।
1984 में पाकिस्तान से गई अमेरिका, 1992 में मिला ग्रीन कार्ड :
एसएसबी की पूछताछ में हनी ट्रैप में फंसाकर सूचना लेन-देन की बात भी सामने आ रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब तक की पड़ताल से पता चला है कि महिला के परिजन पहले जयपुर में रहते थे। जो विभाजन के वक्त कराची चले गए। गिरफ्तार महिला ने अपना ननिहाल अजमेर में बताया है। वह 1984 में पाकिस्तान से अमेरिका के वर्जिनिया चली गई थी। उसने 1992 में अमेरिकी ग्रीन कार्ड हासिल कर लिया और वहां की नागरिक बन गई। बाद में वह वर्जिनिया से कैलिफोर्निया में में रहने लगी। इसी बीच उसने एक भारतीय से शादी कर ली। कुछ साल बाद उसका तलाक हो गया और उसका पति भारत लौट आया था।
चीन के दो नागरिक भी रहे थे नोएडा में छिपकर :
इससे पहले मई 2022 में थाईलैंड -काठमांडू के रास्ते चीन के दो नागरिक देश में अवैध तरीके से घुस गए थे और 24 मई से दस जून तक नोएडा में अपने दोस्त के साथ रहे थे। इस दौरान न नोएडा कमिश्नरेट पुलिस को पता चला था न ही खुफिया विभाग को। जब 11 जून को बिहार में नेपाल बॉर्डर से एसएसबी ने दोनों को गिरफ्तार किया था तब नोएडा कनेक्शन का पता चला था। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि फरीदा नामक महिला वर्ष 2021 में नोएडा से गिरफ्तार हुई थी और होटल में रुकने का प्रयास किया था। उसे उत्तराखंड पुलिस ले गई थी। फिलहाल इस महिला का नोएडा से कनेक्शन की जांच की जा रही है। इसके लिए इंटेलिजेंस की टीम से समन्वय बनाकर जानकारी ली जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

शराब निकालने की लिए लगाई भट्ठी, भट्ठी का समान, 21 लीटर लाहन व 4000 एमएल देशी शराब बरामद, दो ग्रिफतार एक फरार

 गढ़शंकर:  गढ़शंकर पुलिस ने बीत ईलाके के गांव पंडोरी बीत में से दो लोगो को हवेली में भट्ठी लगाकर शराब निकालते हुए इक्कीस लीटर भट्ठी में तैयार की गई शराब (लाहन) व चार हजार...
article-image
पंजाब

सेखोंवाल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू : टूर्नामेंट का उद्घाटन चरणजीत सिंह चन्नी ओएसडी डिप्टी स्पीकर ने किया

गढ़शंकर। शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब सेखोवाल द्वारा पंचायत व ग्राम वासियों निवासियों और समूची सहयोग से गांव के बिछड़े साथियों की याद को समर्पित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन आम आदमी पार्टी...
article-image
पंजाब

महाराजा अग्रसेन जयंती — राज्य स्तरीय भव्य आयोजन जालंधर में सम्पन्न

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन जी की पावन जयंती इस वर्ष राज्य स्तरीय स्तर पर अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। यह आयोजन आईवीवाई...
article-image
पंजाब

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा को माननीय न्यायाधीश राज पाल रावल द्वारा सम्मान पत्र प्रदान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  एक विशेष सम्मान समारोह के दौरान, वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा को माननीय न्यायाधीश राज पाल रावल, सी जे एम एवं सचिव, जिला कानूनी सेवाएँ प्राधिकरण, होशियारपुर द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया...
Translate »
error: Content is protected !!