आईटीआई ऊना में 24 जनवरी को आयोजित होगा रोजगार मेला

by
ऊना, 20 जनवरी – औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए 24 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा जिसमें मैसर्ज़ ग्रासिम इंडस्ट्रिज़ लिमिटेड, गांव धनशौ पंजाब, मैसर्ज़ स्वराज़ ईज़न लिमिटेड मोहाल व मैसर्ज़ यस्वी अकेडमी फॉर स्किल एसएएस नगर मोहाली जैसी कम्पनियां भाग लेगी। इस संबंध मंे जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य ई. अंशुल भारद्वाज ने बताया कि रोजगार मेले में आईटीआई फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलैक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई मेकर, मकैनिक टेªक्टर, मैकेनिक डीजल, मकैनिक मोटर व्हीकल, इंस्टूªमेंट मकैनिक, इलैक्ट्रॉनिक्स टेªडों में कोर्स पूरा कर चुके पुरूष व महिला अभ्यर्थी पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि कैम्पस साक्षात्कार में सीधे नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभियार्थियों को प्रदेश सरकार द्वारा निहित अर्धकुशल कारीगरों के समान वेतन देय होगा तथा प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए चयनित अभियार्थियों को अप्रेंटिसशिप एक्ट के अनुसार वृत्तिका देय होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिजल्ट से पहले कांग्रेस संग गठबंधन पर केजरीवाल ने कही बड़ी बात – हमने कोई शादी थोड़ी की है

दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन हमेशा के लिए नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले एम्बुलेंस मार्ग की रखी आधारशिला…सड़कें ग्रामीण क्षेत्र के विकास में निभाती है अहम भूमिका – संजय अवस्थी

एएम नाथ। अर्की :  अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि सड़कें विकास की जीवन रेखा होती है और प्रत्येक ग्राम पंचायत तक बेहतर सड़क नेटवर्क पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। संजय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित 76 मदों पर हुई चर्चा : जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा : जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज बचत भवन चंबा में आयोजित की गई जिसमें गत बैठक की समीक्षा की तथा आगामी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. दिव्या गुप्ता ने अनार का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

एएम नाथ। चंबा :  सदस्य, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग डॉ.दिव्या गुप्ता ने आज अपने चंबा प्रवास के दौरान उपायुक्त कार्यालय परिसर में पौधा रोपण किया। उन्होंने इस दौरान अनार का पौधा रोपित कर...
Translate »
error: Content is protected !!