आईटीआई लचोड़ी में 7 मार्च को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव होगी आयोजित

by

क्वालिटी इंस्पेक्टर-ऑडिटर के 100 पदों के लिए लिया जाएगा साक्षात्कार

आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, बीए ,बीएससी, बीकॉम उत्तीर्ण अभ्यर्थी ले सकते हैं भाग

एएम नाथ। चम्बा
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) लचोड़ी में 07 मार्च को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित होगी।
प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा की कंपनी केपी रिलायबल टेक्नीक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा क्वालिटी इंस्पेक्टर-ऑडिटर के 100 पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।
राहुल राठौर ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में आईटीआई के इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वायरमैन, एमएमवी, कोपा आदि ट्रेड और पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के सभी ट्रेड तथा स्नातक बीए, बीएससी, बीकॉम उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता के अनुसार 14451 से 18975 प्रतिमाह सीटीसी प्रदान किया जाएगा। कार्यस्थल दिल्ली एनसीआर खरखोदा (गुरुग्राम) रहेगा।
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन प्री-प्लेसमेंट टॉक, ऑनलाइन लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार तथा ऑफर लेटर वितरण शामिल होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो सहित 07 मार्च को सुबह 10 बजे संस्थान परिसर में पहुंच कर साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए टीपीओ के मोबाइल नंबर 9418006057 तथा कंपनी के मोबाइल नंबर 9471790416 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रभावी कदम उठाएं: मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के अधिकारियों को पर्यटकों विशेषकर, क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनसीसी के तीनों विंग शुरू करने वाला प्रदेश का पहला महाविद्यालय बना बंगाणाः वीरेंद्र कंवर

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा प्रदेश का पहला ऐसा कॉलेज बन गया है, जहां पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पड़ोसियों ने की एक व्यक्ति की हत्या : लोहे की रॉड और डंडों से की पिटाई – 3 ग्रिफ्तार

रोहित जसवाल। ऊना :  घालूवाल पुल के निकट झुग्गी में आपसी विवाद में एक प्रवासी व्यक्ति की हत्या कर दी गई। आरोप हैं कि वारदात में आरोपियों ने सरिये की रॉड, डंडे और बेलचे...
हिमाचल प्रदेश

काॅलेजों व आईटीआई में एसओपी की अनुपालना के लिए निरीक्षण अधिकारी नियुक्त

ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिला में प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत महाविद्यालयों व छात्रावासों में कोविड सुरक्षा नियमों की अनुपालना का...
Translate »
error: Content is protected !!