आई.ए.एस. अधिकारी विशेश सारंगल ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) के तौर पर कार्यभार संभाला

by

होशियारपुर –
आई.ए.एस. अधिकारी विशेश सारंगल ने आज स्थानीय जिला प्रशासकीय कंपलैक्स में बतौर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) के तौर पर पद संभालते हुये कहा कि मौजूदा सेहत संकट के मद्देनजर कोरोना महामारी की रोकथाम, लोक मसलों का समयबद्ध निपटारा और सरकारी दफ्तरों में उचित प्रशासन देना उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी।
2013 बैच के आई.ए.एस. विशेश सारंगल ने पद संभालने के उपरांत कहा कि कोविड -19 को और फैलने से रोकना आज समय की मुख्य माँग है जिससे इस वायरस के कारण और कीमती जानें न जा सकें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की और असरदार ढंग से मैनेजमेंट को यकीनी बनाते हुये इस वायरस की रोकथाम की जायेगी। उन्होंने बताया कि इसके इलावा लोगों को सरकारी दफ्तरों से जरूरी सेवाएं जिलो में चल रहे सेवा केन्द्रों के द्वारा समय सिर बिना किसी रुकावट से मुहैया करवाने के साथ-साथ सार्वजनिक मसलों का उपयुक्त हल भी अमल में लाया जायेगा।
होशियारपुर में पद संभालने से पहले जालंधर में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) के तौर पर सेवाएं दे चुके विशेश सारंगल ने कहा कि कोविड मामलों में आई कमी और हालात कुछ साजगार हो जाने से होशियारपुर में शुरू हुए विकास कार्य और प्रोजेक्टों की रफ्तार में तेजी लाई जायेगी जिससे लोगों को जरूरी सहूलतें जल्द से जल्द मिल सकें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कामों की तरफ विशेष ध्यान देकर सेवा केन्द्रों की कारगुजारी में और निखार लाते हुये नागरिक सेवाओं कम से कम समय में मुहैया करवाने पर भी जोर दिया जायेगा। उन्होंने जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को अपील की कि वह अपनी -अपनी ड्यूटियों पूरी मेहनत और समर्पित भावना के साथ करते हुये लोगों को जरूरी सेवाएं बिना किसी देरी से मुहैया करवाएं।
जिक्रयोग्य है कि विशेश सारंगल एस.डी.एम. मलोट, अतिरिक्त कमिश्नर लुधियाना, सी.ई.ओ. स्मार्ट सिटी जालंधर, अतिरिक्त कमिश्नर नगर निगम जालंधर और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) अमृतसर के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं।
यह भी बताने योग्य है कि विशेश सारंगल ने थापर इंस्टीट्यूट पटियाला से इलैक्ट्रॉनिकस एंड कम्यूनिकेशन में बी.टैक और इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टैकनॉलॉजी, मुंबईे से एम.बी.ए. की डिग्री हासिल की हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Vastu Expert Warns: Debris in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.17 : Violating Vastu principles—from laying the foundation to painting—can lead to various problems in building construction, says internationally renowned Vastu expert and author Dr. Bhupendra Vastu Shastri.In today’s urban landscape, high-rise buildings...
article-image
पंजाब

विकसित भारत का बजट : निपुण शर्मा 

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा  :  मोदी सरकार द्वारा लोकसभा में भारतवासियों के लिए पेश किए गए शानदार बजट पर जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद...
article-image
पंजाब

प्रदेश सरकार माइनिंग के लिए कारगर नीति शीघ्र लागू करे : सतीश कुमार सोनी

कंस्ट्रक्शन सामग्री महंगी होने से निर्माणकार्य रुके गढ़संकर :  प्रदेश सरकार द्वारा माइनिंग रोकने के लिए चलाई गई मुहिम जमीनी कटाव को रोकने के लिए जरुरी है परंतु कारगर योजना के अभाव से माइनिंग...
article-image
पंजाब

भ्रष्टाचार हमारे व देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा: ADC राहुल चाबा

5 नवंबर तक जिले में विजिलेंस जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत लोगों को किया जाएगा जागरुक : डी.ए.पी विजिलेंस होशियारपुर, 30 अक्टूबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा ने कहा कि भ्रष्टाचार एक ऐसी बीमारी है...
Translate »
error: Content is protected !!