आठवें वेतन आयोग के नाम पर धोखाधड़ी ! एक गलती बैंक बैलेंस को कर सकती शून्य

by

एएम नाथ। शिमला : देश के एक करोड़ से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी के तौर पर केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन के लिए मंजूरी दी है। 16 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आठवें वेतन आयोग के गठन पर सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है।

अन्य राज्य सरकार के कर्मियों और पेंशनर्स को भी इसका इंतजार है. इस बीच हिमाचल प्रदेश पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।  प्रदेश की जिला लाहौल स्पीति पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। खास तौर पर यह एडवाइजरी सरकारी कर्मचारियों के लिए है।
आठवें वेतन आयोग के नाम पर धोखाधड़ी :   लाहौल स्पीति पुलिस की ओर से कर्मचारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण सूचना दी गई है।  सरकारी कर्मचारियों को फर्जी लिंक से बचने के लिए कहा गया है। लाहौल स्पीति पुलिस के मुताबिक, साइबर ठग आठवें वेतन आयोग के नाम पर फर्जी लिंक भेज रहे हैं। इन लिंक पर क्लिक करके बैंक के खाते खाली हो सकते हैं।
किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने और APK फाइल डाउनलोड न करने के लिए कहा गया है।  स्मार्ट फोन इस्तेमाल करते वक्त यह गलती भारी पड़ सकती है। किसी भी तरह की धोखाधड़ी होने की स्थिति में साइबर हेल्प लाइन 1930 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत की जा सकती है।
एक गलती बैंक बैलेंस को शून्य कर सकती : हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से सभी लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की गई है।  साइबर अपराधियों के रडार पर मुख्य रूप से वह कर्मचारी हो सकते हैं, जो रिटायर हो चुके हैं। साइबर ठग ऐसे मोबाइल यूजर की तलाश में होते हैं, जिन्हें इस संबंध में कम जानकारी होती है।  ऐसे में जानकारी का अभाव या सतर्कता न होना, बैंक बैलेंस को शून्य पर पहुंचा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हथकड़ी लगाई : अमेरिका में मृतधारी युवक को कृपाण उतारने के लिए कहा, मना करने पर लगाई हथकड़ी

जालंधर । अमेरिका की नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी में एक सिख छात्र के साथ वहां की पुलिस द्वारा बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया। हालांकि यह कोई रंगभेद या घृणा का मामला नहीं है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का पांच लाख तक का होगा मुफ्त इलाज

एएम नाथ। शिमला  हिमाचल प्रदेश में 70 साल या इससे ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का अब पांच लाख तक का इलाज मुफ्त होगा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बुजुर्गों का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरोहा, गसोता, चमनेड, ब्ल्यूट में 20 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 18 जून। विद्युत उपमंडल लंबलू में 20 जून को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते गांव बरोहा, तरोपका, लघवाण, गसोता, बोहनी, छियोड़ी, कोहीं, बालू, भरठयाण, हवाणी, बफड़ीं, हरनेड, झमरोड़ा, थाना, पनाहर, पटटा, सरलीं,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला मंडलों सहित विभिन्न संस्थाएं आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आए : तारापुरी महिला मंडल ने दी राहत सामग्री, 17वें करमापा की ओर 10 लाख

धर्मशाला, 31 अगस्त। महिला मंडलों सहित विभिन्न संस्थाओं आपदा पीड़ितों की मदद के लिए खुलकर आगे आने लगे हैं। वीरवार को बैजनाथ के तारापुरी के तारा महिला मंडल ने सीपीएस किशोरी लाल तथा उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!