आत्म निर्भर भारत कार्यक्रम के तहत लोगों को प्रेरित करेंगे एनवाईके के स्वयंसेवी

by

ऊना 5 फरवरी: नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा आज युवा स्वयंसेवियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनवाईके के उपपनिदेशक डाॅ लाल सिंह ने कहा कि आगामी 20 फरवरी तक एनवाईके के 50 स्वयंसेवी तथा युवा मंडलो के सक्रिय प्रतिनिधि ऊना जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं तथा जन समुदायों को आत्म निर्भर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत योजनाओं बारे में अवगत करवायेंगे ताकि अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सके। उन्होंने कहा की दो-दो युवाओं की टीम अलग-अलग विभिन क्षेत्रों में जाएगी तथा संबंधित विभागीय अधिकारिओं का सहयोग लेकर लक्ष्य को हासिल करेंगी।
उन्होंने राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविओं को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर होने का मतलब है कि आपके पास जो स्वयं का हुनर है उसके माध्यम से एक छोटे स्तर पर खुद को आगे की ओर बढ़ाना है या फिर बड़े स्तर पर अपने देश के लिए कुछ करना है। इसके अतिरिक्त सभी स्वयंसेवक बैंक मित्र कैडर हेतु डिजिटल प्रबंधन का भी प्रशिक्षण देंगे ताकि युवाओं को डिजिटल तथा ऑनलाइन फॉर्म आदि भरने में जागरूक बन सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मिलेगी निशुल्क डायलिसिस सुविधा : सुंदर सिंह ठाकुर

कुल्लू  :  क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में  निशुल्क डायलिसिस सुविधा मिलेगी। यह जानकारी आज मुख्य संसदीय सचिव वन ,ऊर्जा, पर्यटन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने हंस फाउंडेशन द्वारा स्थापित डायलिसिस सुविधा का शुभारंभ करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार युवाओं को रोज़गार एवं स्वरोज़गार के साधन उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प : मेले एवं त्यौहार आर्थिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण साधन – संजय अवस्थी

खनलग(सोलन) : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि मेले एवं उत्सव हमारी समृद्ध संस्कृतिक के संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7, 8 और 11 दिसम्बर को होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के लिए साक्षात्कार, ऑनलाइन करना होगा आवेदन

धर्मशाला, 4 दिसम्बर। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने बताया कि इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा महिला व पुरुष श्रेणी के 330 पद सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के भरे जाने हैं। उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान आंदोलन के इलाकों में किसानों की नाराजगी भाजपा को पड़ी भारी

चंडीगढ़ : हरियाणा व पंजाब के अलावा हरियाणा से सटे राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन का भी असर देखने को मिला है। इन चारों ही इलाकों में किसानों की नाराजगी भाजपा...
Translate »
error: Content is protected !!