आदर्श सौर ऊर्जा राजस्व गांव को मिलेगी एक करोड़ की प्रोत्साहन राशि – अनुपम कश्यप

by
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक आयोजित,  सोलर पैनल लगाने पर 60 प्रतिशत तक का अनुदान
रोहित भदसाली। शिमला, 05 नवम्बर – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ ‘पीएम सूर्य घर – मुफ्त बिजली योजना’ की जिला स्तरीय समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया।
उपायुक्त ने कहा कि इस योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली पैदा करने का प्रावधान है। 2 किलोवाट क्षमता तक के सोलर यूनिट की लागत का 60 प्रतिशत और 2 से 3 किलोवाट क्षमता के बीच की अतिरिक्त प्रणाली लागत का 40 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि योजना के तहत जिला शिमला में अब तक लगभग 13 हजार लोगों ने आवेदन किया है तथा 300 आवेदन को विभागीय मंजूरी प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अन्य आवेदनों पर भी समय रहते उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए ताकि योजना का लाभ जिला के नागरिकों को मिल सके।
अनुपम कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिला शिमला में 2000 से अधिक की आबादी वाले राजस्व गांव को आदर्श सौर गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। 2011 की जनगणना के आधार पर जिला में 04 राजस्व गांव ऐसे है जिसमे छकड़ेल, नेरवा, त्यावल एवं सुंडा भौर शामिल है। सौर गांव का चयन करने के लिए इन राजस्व गावों की एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा कराई जाएगी, जिसके लिए छह महीने का समय निर्धारित किया जाएगा। प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले आदर्श सौर ऊर्जा गांव को एक करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि योजना के तहत स्थानीय निकायों को प्रोत्साहन राशि मुहैया करवाने का भी प्रावधान है। इस घटक के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थानीय निकायों द्वारा योजना को बढ़ावा दिया जाएगा। शहरी स्थानीय निकाय और सार्वजनिक प्रतिनिधि संस्थान अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर अभियान के माध्यम से प्रचार गतिविधियों चलाएंगे, जिसके लिए प्रति छत पर सोलर पैनल की स्थापना करने पर 1000 रुपये का प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने इस सन्दर्भ में जिला के सभी खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने को भी कहा।
उपायुक्त ने कहा कि इसके अतिरिक्त जिला में 100 किलोवाट से अधिक बिजली खपत वाली सरकारी भवनों का भी चयन किया जाएगा ताकि उन भवनों का सर्वेक्षण पूर्ण कर सोलर पैनल लगाने की दिशा में आगामी कार्यवाही की जा सके।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, हिम ऊर्जा एवं हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती से आत्मनिर्भरता की ओर – सरवन कुमार की सफलता की यात्रा

एएम नाथ। सुंदरनगर, 12 अक्टूबर, प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध करवाना ही नहीं है, बल्कि नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना भी है। इसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर व आत्मविश्वासी बनाना : राजेश राय

बालिकाओं को दिया आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का संदेश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में किशोरियों को मासिक धर्म पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोटे अनाज के महत्व बारे लोगो को किया जागरूक : चलोला-3 में पोषण माह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना, 12 सितम्बर – समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत पर्यवेक्षक वृत बसाल के तहत आंगनवाड़ी चलोला-3 में पोषण माह के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल की अध्यक्षता में जागरूकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार का 3 साल का जश्न गले से नहीं उतर रहा : जयराम ठाकुर

हमारी योजनाएं हर प्रदेशवासी की जुबान पर कांग्रेस नेता अपनी एक योजना का नाम बताएं एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार का 3...
Translate »
error: Content is protected !!