आधुनिक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र को लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

by
एएम नाथ।  सिरमौर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर ज़िले के कोटला-बड़ोग में बनने वाले आधुनिक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र को लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र 100 बिस्तरों की क्षमता वाला होगा, जहाँ योग, खेल, व्यायाम, पुस्तकालय और कौशल प्रशिक्षण जैसी सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी।  उपचार और देखभाल के लिए चिकित्सक, नर्सें और सहयोगी स्टाफ भी तैनात किए जाएँगे। राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए 534.36 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं और ज़रूरत पड़ने पर अतिरिक्त धनराशि भी प्रदान की जाएगी।
बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल एवं वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेब व अनार से भरी गाड़ी लेकर चालक फरार : गाड़ी में है एक लाख 50 हजार रुपये मूल्य का अनार सेब

कुल्लू : भुंतर सब्जी मंडी से सेब व अनार से भरी गाड़ी लेकर चालक फरार हो गया है। भुंतर सब्जी मंडी में पंजाब से आए व्यापारी ईमरोज प्रिंस ने पुलिस में शिकायत दर्ज की...
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश को देश का पहला बाल मित्र राज्य बनाने की दिशा में कार्य करेंः डॉ. आनंद

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. आर जी आनंद ने की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता ऊना :  हिमाचल प्रदेश को देश का पहला बाल मित्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी घाटी में 86.41 करोड रुपए के विकास कार्यों के जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने किए शिलान्यास व भूमि पूजन : धरवास में 84 करोड़ 50 लाख से बनेगा एकलव्य विद्यालय भवन : नेगी 

एएम नाथ। (पांगी) चंबा :   राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र के प्रवास के तीसरे दिन पांगी घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में 86.41 करोड रुपए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूक

ऊना, 20 अप्रैल। लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा चुनावों में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाने के लिए जिला प्रशासन मतदाताओं को जागरूक व प्रेरित करने के प्रयास में जुटा है ताकि कोई भी नागरिक व...
Translate »
error: Content is protected !!