आनी विधानसभा क्षेत्र में 81.30 करोड़ की 21 योजनाएं जनता को समर्पित : मुख्यमंत्री ने आनी विधानसभा क्षेत्र में डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने और आनी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की

by
एएम नाथ। निरमंड :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल को हरित, आत्मनिर्भर और समृद्धशाली राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कुल्लू जिला के निरमंड उप-मंडल के अंतर्गत बागा-सराहन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह संकल्प दोहराया तथा इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का विस्तार से जिक्र किया।
May be an image of one or more people, crowd, dais and text
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज आनी विधानसभा क्षेत्र की जनता को सरकार की ओर से विभिन्न विकास कार्यों को समर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि बागा-सराहन से निरमंड और आनी उप-मंडल के लिए 81.30 करोड़ रुपए की 21 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करके क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया है।
May be an image of 6 people and text
मुख्यमंत्री ने 13.35 करोड़ की लागत से स्तरोन्नत निशानी से पाली परान्तला सड़क, 9.51 करोड़ से निर्मित कोयल से बशला संपर्क मार्ग, 4.24 करोड़ से निर्मित कटार से खादवी संपर्क मार्ग तथा 6.17 करोड़ से बजीर बावड़ी से थाचवा संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने 6.28 करोड़ से पर्यटन स्थल जलोड़ी जोत में निर्मित नेचर इंटरप्रिटेशन एवं सेवा केंद्र, 74 लाख रुपये की लागत से निर्मित बश्लेउ जोत के नजदीक स्थापित 10 केवी सोलर चार्जिंग सिस्टम तथा बागा सराहन से बश्लेउ जोत तक ब्राइडल पाथ के मुरम्मत कार्य का भी उद्घाटन किया।
May be an image of 10 people, temple and text
उन्होंने 2.31 करोड़ से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना निशानी, कुईकोड, डेगेड़, टोगी, ग्राहणा पेयजल योजना, 2.62 करोड़ की बहाव सिंचाई योजना कोयल कुहल के कमान क्षेत्र विकास, 2.03 करोड़ की पेयजल योजना समोह, जगेड़, गौरा, ग्वाल पंचायत लोट के सम्बर्धन कार्य, 88.77 लाख की पेयजल योजना तांदी कफ्टा के पुन संयोजन का कार्य, 1.77 करोड़ रुपये से उठाऊ पेयजल योजना खुन्न बांदल, कोहिला कमांद के संवर्धन 1.59 करोड़ रुपये की लागत से अवेरी गांव के लिए अतिरिक्त स्त्रोत दोहन योजना का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 9.09 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना कुपर्ण खड्ड से ग्राम पंचायत घाटु गमोग एवं शिल्ली के निर्माण कार्य और 9.50 करोड़ प्रस्तावित लागत से नगर पंचायत निरमंड के लिए अमृत 2.0 के तहत पेयजल योजना का शिलान्यास किया।
May be an image of one or more people, lighting, table and dais
मुख्यमंत्री ने पंचायती राज विभाग के तहत जन सुविधा के लिए विभिन्न पंचायतों के लगभग 2 करोड़ की लागत से निर्मित सामुदायिक भवनों का उद्घाटन भी किया। इसके तहत ग्राम पंचायत पोशना में 48.73 लाख, ग्राम पंचायत बक्खन में 44.61 लाख, ग्राम पंचायत जगातखाना में 32.30 लाख, ग्राम पंचायत शिशवी में 44.84 लाख रुपये से निर्मित तथा ग्राम पंचायत कोटी में 33.31 लाख रुपये से निर्मित सामुदायिक भवन शामिल हैं। उन्होंने 1.55 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन खनाग एवं आवासीय भवन सहित अन्य विकास कार्यों तथा 7.18 करोड़ रुपये की लागत से आईटीआई दलाश के भवन का भी उद्घाटन किया।
May be an image of 2 people, wedding and dais
मुख्यमंत्री ने आनी विधानसभा क्षेत्र में डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा की। इसके अलावा आनी क्षेत्र में सीबीएससी से संबंधित स्कूल जल्द खोलने का आश्वासन दिया। उन्होंने बागा सराहन क्षेत्र के युवाओं को ई-कार्ट पर 50 फीसदी अनुदान देने की घोषणा भी की। जलोड़ीजोत से रघुपुर गढ़ और सरेउलसर तक ब्राइडल पाथ बनाने, बागा सराहन से बठाड़ सड़क का सर्वेक्षण कार्य के लिए 1 करोड़ रुपए जारी करने और आनी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने सराहन में झील निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए जारी करने का आश्वासन दिया, महिला मंडलों को 1-1 लाख रुपए देने तथा बागा सराहन में नेचर पार्क विकसित करने की घोषणा भी की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना की राशि भी लाभार्थी महिलाओं को वितरित की। इसके अलावा इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना तथा बेटी है अनमोल योजना के लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित की।
इससे पूर्व, जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। विभिन्न पंचायतों के प्रधानों, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, कांग्रेस नेताओं, महिला कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।
मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर एवं लोकेंद्र कुमार ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।
लागों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन किया गया।
विधायक भुवनेश्वर गौड, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मिंया, पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर, जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस परस राम एवं बंसी लाल, पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेस राम आजाद, यूपेंद्र कांत मिश्रा एवं चंद्रकेश शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों से भरे विमान : 15 फरवरी को एक विमान और दूसरा विमान 16 फरवरी को अमृतसर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचेगा

नई दिल्ली : अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले 119 भारतीयों को इस सप्ताहांत वापस लाया जाएगा। दो विमानों से इनके अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचने की खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र...
हिमाचल प्रदेश

रेडक्रास सोसाइटी ने पालमपुर, देहरा तथा नुरपुर के लिए भेजे चिकित्सा उपकरण

धर्मशाला, 17 जुलाई। जिला रेडक्रास सोसाइटी की ओर से उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल ने मिनी सचिवालय में पालमपुर, देहरा तथा नुरपुर अस्पताल के लिए चिकित्सा उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर उपायुक्त डा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 9 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

30 दिसंबर तक करें अप्लाई 5 जनवरी को होंगे साक्षात्कार एएम नाथ। चंबा : बाल विकास परियोजना अधिकारी मैहला राजेश रॉय ने बताया कि बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

98,182 करोड़ से ज्यादा हो गया कर्ज?… भाजपा विधायक के डॉ. जनक राज के सवाल का सीएम सुक्खू ने दिया ये जवाब

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई 2025 तक प्रदेश पर कुल 98,182 करोड़ रुपये का कर्ज है. वित्त वर्ष 2025-26 में मूलधन चुकाने के लिए 4243.57 करोड़ रुपये और ब्याज...
Translate »
error: Content is protected !!