आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गांव-गांव जाकर सुनी जन समस्याएं : आम जनमानस के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सुक्खू सरकार : बाली

by

एएम नाथ । धर्मशाला, 24 अगस्त। लोगों की समस्याओं का उनके घर द्वार निपटारा करने के उद्देश्य से आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बालू ग्लोआ, बड़ोह, सरोत्री, रढ़, पठियार, सेराथाना और रजियाना पंचायतों का दौरा किया। उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों को पेश आ रही दिक्कत परेशानियों को विस्तार से सुना और समस्याओं के निवारण के लिए अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। विधायक को अपने घर द्वार पर देखकर स्थानीय लोगों ने बहुत गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता आम लोग हैं। उन्होंने कहा कि आम जनमानस के हितों की रक्षा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश की महिलाएं, युवा, बुजुर्ग, किसान और बागवानों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा योजनाएं चलाई गई हैं। बाली ने कहा कि लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा कर उन्हें घर द्वार पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दृष्टि से हम काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में वे नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में लोगों के घरद्वार पर पहुंचकर उनकी समस्याओं का निवारण कर रहे हैं।
बकौल बाली, नगरोटा बगवां निर्वाचन क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा कई परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नगरोटा बगवां में पर्यटन विकास के लिए लगभग 200 करोड़ रूपये के कार्य प्रस्तावित हैं। इसके अलावा भी नगरोटा के विकास के लिए प्रत्येक विभाग द्वारा विभिन्न परियोजनाओं को अमली जामा पहनाया जा रहा है। बाली ने आज लगभग दो हजार लोगों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना। लोगों ने बाली के समक्ष पानी, बिजली, रास्ते, डंगे, सड़क और स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं रखीं। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया और अन्य के त्वरित निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विकास कार्यों के लिए मुहैया करवाया धन
आर.एस बाली ने आज बालू ग्लोआ पंचायत के अंतर्गत जंज घर बनाने के लिए 2 लाख रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने पानी की समस्या को दूर करने के लिए शिद्र में हैंडपंप लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके अलावा सरोत्री पंचायत में भी एक हैंडपंप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड के बड़ोह सर्कल के अंतर्गत लोगों को बिजली की अच्छी सुविधा देने के उद्देश्य से लगभग 60 लाख रूपए की राशि खर्च कर ट्रांसफार्मर और लाइन बदलने के कार्य किए गए हैं।
यह रहे उपस्थित।
इस दौरान एसडीएम नगरोटा मुनीश शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रताप रियाड, महासचिव अरुण कटोच, बीडीसी अध्यक्ष अंजना, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुंता देवी, प्रदीप राणा, अशोक कुमार, मंतोष शर्मा, हरी सिंह हीर, अधीक्षण अभियंता विद्युत बोर्ड पुनीत सोंधी, तहसीलदार बड़ोह कृष्ण कुमार, बीडीओ पूजा अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी रूबी भारद्वाज, कार्यकारी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सुरेश वालिया, कार्यकारी अभियन्ता जल शक्ति विभाग विवेक ठाकुर, कार्यकारी अभियन्ता बिजली बोर्ड कमल चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

करियाला में जिला कानूनी सेवा अथारिटी ने कैंप लगाकर लोगो को किया जागरूक

ऊना : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधीकरण दुारा देश में दो अक्तूबर से 14 नवंबर तक पेन इंडिया लीगल अवैरनैस ऐंड आऊटरीच कंपेन प्रोग्राम तहत जिला कानूनी सेवा अथारिटी ऊना दुारा गांव करियाला में कैंप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में झूठी गारंटियां देकर जनादेश हथियाने वाले किस मुंह से चलाएंगे वोट चोरी अभियान : जयराम ठाकुर

हिमाचल अब हिमाचल के लोगों से आंखें मिलाते भी कतराते है राष्ट्रीय सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर नेता प्रतिपक्ष ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं दशहरा, गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर प्रदेशवासियों को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गुरु नानक जयन्ती पर दी बधाई

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरु नानक जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिक्ख समुदाय के लोगों को बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अटल बिहारी वाजपेयी सेवा रत्न से विभुषित हुए महंत डॉ. प्रकाश नाथ शास्त्री

जीवन जाग्रति सेवा संस्थान दिल्ली द्वारा स्वर्णिम पदक, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर किया सम्मानित विश्व शान्ति, राष्ट्र रक्षार्थ एवं वायुमंडल शुद्धिकरण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि केे लिए दिया गया सम्मान...
Translate »
error: Content is protected !!