आपदा की वजह से सड़के बंद, सड़ रहे हैं लोगों के सेब और सब्जियां : जयराम ठाकुर

by

केंद्र और विपक्ष को कोसने के बजाय प्रभावितों को राहत देने पर ध्यान दे सरकार

डॉज बॉल एशियन कप के प्रतिभागियों से मिले नेता प्रतिपक्ष

एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिरोध जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा की वजह से बहुत सारी जगह पर सड़के बंद हैं। गाड़ियां चल नहीं रही है, इसकी वजह से लोगों के बागवानी और कृषि उत्पाद बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। लोगों के सैकड़ो करोड़ के सेब और सब्जियां रास्ते बंद होने की वजह से सड़ चुकी हैं। अगर रास्ते नहीं खुले तो यह नुकसान और बड़ा होगा। एक तरफ आपदा की वजह से लोगों का बेहद नुकसान हुआ है दूसरी तरफ फर्क के बाहर न होने की वजह से भी लोगों के उत्पाद बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। आपदाग्रस्त क्षेत्रों की पूरी आर्थिकी ही बागवानी, कृषि और पर्यटन पर ही टिकीहुई है और इन्हीं क्षेत्रों को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। ऐसे में सरकार से आग्रह है कि इन तीनों क्षेत्रों में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए। तत्काल राहत प्रदान करने के लिए ज्यादा से ज्यादा सड़कों को जल्दी से जल्दी खोलना होगा जिससे लोगों के सब और सब्जियां बाजार तक पहुंचे और उन्हें उनका मूल्य मिल सके।


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सड़के बहाल होने से ही आपदा की वजह से क्षतिग्रस्त हुए अन्य सुविधाएं भी जल्दी बहाल हो पाएंगी। लोग बाजार तक अपने बागवानी और कृषि के उत्पादन भी पहुंच पाएंगे और पर्यटक भी आसानी से आ जा सकेंगे तो पर्यटक भी अधिक से अधिक आएंगे। इसलिए अब केंद्र सरकार को कोशने और भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाने के बजाय सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार आपदा प्रभावितों को राहत देने पर ध्यान दें। लोग अभी भी सरकार की राह देख रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा जो भी सहायता आपदा प्रभावितों के लिए भेजी जा रही है मुख्यमंत्री उस आर्थिक सहायता को प्रभावितों तक पहुंचाने के लिए कार्य करें। विपक्ष पर आरोप लगाने केंद्र सरकार को कोसने से न सरकार का भला होगा और न ही आपदा प्रभावितों का। सरकार अपनी पूरी क्षमता लगाकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सुविधा बहाल करें। इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है।
जयराम ठाकुर ने आज पंचकुला में आयोजित एक कार्यक्रम में जापान में आयोजित होने जा रही एशियन डॉजबॉल चैंपियनशिप-2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले होनहार खिलाड़ियों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ और सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाएँ और विजय पताका फहराएँ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी की नागरिकता मामले में CBI ने शुरू की जांच : दिल्ली हाइकोर्ट ने दी जानकारी

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट को बुधवार को जानकारी दी कि इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा सुनवाई की जा रही एक जनहित याचिका पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता की सीबीआई जांच शुरू की गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

 छेरिंग डोलमा बनी पहली लाभार्थी : हिमाचल में इंदिरा गांधी “प्यारी बहना” सम्मान निधि योजना का शुभारंभ

एएम नाथ।  केलांग :    कांग्रेस पार्टी की 10 चुनावी गारंटियों के तहत महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए देने की घोषणा को आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लाहुल के केलांग से शुरुआत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के नीचे कैश बरामद – उच्च सदन में भारी हंगामा : उप राष्ट्रपति ने कहा-जांच के बाद होगी कार्रवाई

उप राष्टपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को राज्यसभा में कैश मिलने का सनसनीखेज दावा किया। सुरक्षाकर्मियों को जांच के दौरान नोटों का यह बंडल मिला। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश को गारंटियों का हिसाब देने के बजाय दिल्ली में रैली कर रही है हिमाचल सरकार : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, कांग्रेस नेताओं को पहले झूठी गारंटियों के नाम पर जनादेश हथियाने के लिए हिमाचल की जनता से माफी मांगनी चाहिए आपदा पर सदन में चर्चा और राहत कार्य...
Translate »
error: Content is protected !!