आपदा प्रबंधन के लिए जिला ऊना के कस्बों को 6.43 करोड़ रुपए स्वीकृतःराघव शर्मा

by

ऊना: 21 सितंबरः जिला ऊना के कस्बों में बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन के प्रयास रंग ला रहे हैं। राज्य कार्यकारी समिति ने जिला ऊना के लिए कुल 6.43 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है, जिससे जिला के चार कस्बों ऊना, गगरेट, दौलतपुर चौक एवं बंगाणा में आग जैसी घटनाओं से निपटने के लिए फायर हाइडेंट लगाए जाएंगे।
इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि ऊना शहर के लिए राज्य कार्यकारी समिति ने 2.78 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। गगरेट शहरी क्षेत्र में फायर हाइडेंट लगाने के लिए 1.93 करोड़ मिले हैं, जबकि दौलतपुर चौक के लिए 1.12 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत हुई है। इसके अलावा बंगाणा के लिए भी 59 लाख रुपए की राशि को मंजूरी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के कस्बों में बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए यह राशि खर्च की जाएगी तथा फायर हाइडेंट लगने से पूरे शहर के साथ-साथ उन क्षेत्रों को विशेष लाभ होगा, जहां की संकरी गलियों की वजह से अग्निशमन वाहनों का मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद जल्द ही इस परियोजना पर कार्य आरंभ कर दिया जाएगा तथा यह पैसा खर्च होने के बाद जिला के लगभग सभी बडे़ कस्बों में आपदा प्रबंधन बेहतर हो पाएगी।
कस्बों में आग की घटनाओं से बेहतर ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन ऊना ने लगभग छह माह पूर्व राज्य कार्यकारी समिति को भेजा था, जिसे मंजूर कर लिया गया है तथा धन का प्रावधान राज्य आपदा शमन कोष से किया गया है। अब इस धन से ऊना, गगरेट, दौलतपुर चौक एवं बंगाणा में फायर हाइडेंट स्थापित किए जाएंगे। इन हाइडेंट का इस्तेमाल आग को बुझाने के साथ-साथ अग्निशमन वाहनों में दोबारा पानी भरने के लिए किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हमलावरों ने करीब 12 फायर किए – गांव बुग़रा में नंबरदार व पूर्व फौजी कश्मीर सिंह के घर के सामने : जो पर्ची फेंकी गई , उस पर कौशल चौधरी ग्रुप का नाम लिखा

माहिलपुर  , 4 मार्च  : थाना माहिलपुर के गांव बुग़रा में गाडी में सवार होकर आए युवकों ने गांव के नंबरदार व पूर्व फौजी कश्मीर सिंह के घर के सामने गोलियां चलाई और घर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य आरोपी के पास 2 करोड़ नकद मिले , 2000 के 97 लाख बैंक में एक्सचेंज करवाए : सलूणी में युवक हत्याकांड की जांच NIA से करवाई जाए : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

चंबा/ शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चंबा जिले में मनोहर की निर्मम हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में यह घटना दुर्लभ है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कायाकल्प के तहत मिल रहा वित्तीय प्रोत्साहन ,स्वास्थ्य संस्थानों में रोगियों को बेहतर सुविधाएं करवाएं उपलब्ध: उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल

गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो स्वास्थ्य संस्थानों का संचालन धर्मशाला, 19 जुलाई। जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों का संचालन गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं और कार्यों को प्राथमिकता के...
हिमाचल प्रदेश

अणु में महिला नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 21 से: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 19 नवंबर। महिलाओं की सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के ग्रुप एफ के मुकाबले 21 नवंबर से हमीरपुर के अणु स्टेडियम में खेले जाएंगे। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार एवं हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के...
Translate »
error: Content is protected !!