आपदा राहत में प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल रही, सड़कों को खोलने के नाम पर औपचारिकता हो रही : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

by

रोहडू : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को जुब्बल-कोटखाई, रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपदा राहत में प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल रही है। सड़कों को खोलने के नाम पर औपचारिकता हो रही है। 10 सड़कों पर एक मशीन नजर आ रही है। जिनके घर टूट गए हैं, उन्हें नियमानुसार एक तिरपाल तक नहीं मिला। सेब का सीजन चल रहा है लेकिन सड़कें ठीक नहीं हो रही हैं। सेब के मामले में मुख्यमंत्री कुछ कह रहे हैं और उनके मंत्री कुछ और ही कह रहे हैं। कई जगह सड़क सही होने के इंतजार में सेब सड़ने पर नाले में बहाने के वीडियो सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा राहत के नाम पर लोगों को कुछ नहीं मिल रहा। सरकार की अनदेखी के बाद कुछ गांवों के लोग खुद से पैसे इकट्ठा करके सड़कें खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी हजारों की संख्या में सड़कें बंद होती रहीं लेकिन हम उन्हें तीन दिन के भीतर बहाल करते थे। उन्होंने कहा कि यह मामला केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उठाया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के समय में 15 जुलाई तक सेब खरीद प्रक्रिया की सारी औपचारिकताएं पूरी की जाती थीं। लेकिन इस मसले पर भी सरकार फेल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

25 वर्ष की कैद की सजा : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला फूफा अदालत ने दोषी करार

शिमला। नाबालिग से दुष्क्रम करने वाले फूफा अजय कुमार को शिमला की विशेष जज की अदालत ने दोषी करार देते हुए 25 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उसे 25...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 साल से कम सजा वाले अपराध में पासपोर्ट जारी करने के हिमाचल हाईकोर्ट ने दिए आदेश

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने दो साल से कम सजा वाले अपराध में दोषी करार याचिकाकर्ता को पासपोर्ट जारी करने के आदेश दिए हैं। न्यायाधीश रंजन शर्मा की अदालत ने पासपोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौज़ी में विंटर फेस्टिवल-2025 के सफल आयोजन को लेकर कि चर्चा :25 से 31 दिसंबर तक आयोजित होगा फेस्टिवल

एएम नाथ। चम्बा : डलहौज़ी में विंटर फेस्टिवल-2025 के सफल आयोजन को लेकर आज उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। फेस्टिवल 25 से 31 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय लोक अदालत में 2039 केसों का निपटारा : हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में लोक अदालतें लगाई गईं

हमीरपुर 09 सितंबर। राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत शनिवार को हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में लोक अदालतें लगाई गईं। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव अनीश कुमार ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!