आपदा से निपटने को सशक्त हुई रामपुर विकासखंड की 36 पंचायतें

by
एएम नाथ।  रामपुर :  पंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रामपुर विकासखंड की कुल 36 पंचायतों को आपदा प्रबंधन से संबंधित आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। यह वितरण पंचायत आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र योजना के अंतर्गत किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य किसी भी प्राकृतिक आपदा अथवा आपात स्थिति के दौरान पंचायत स्तर पर त्वरित, संगठित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत सचिवों को उपलब्ध कराए गए आपदा प्रबंधन उपकरणों के सुरक्षित, प्रभावी एवं सही उपयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई, ताकि आपदा की स्थिति में इनका समयबद्ध एवं उचित प्रयोग सुनिश्चित किया जा सके।
इस योजना का शुभारंभ पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह द्वारा 13 अक्टूबर 2025 को अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर किया गया था। योजना के अंतर्गत शिमला जिला की सभी पंचायतों को चरणबद्ध रूप से आपदा प्रबंधन किट उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
योजना के तहत प्रत्येक पंचायत को सेफ्टी हेलमेट (2), लाइफ जैकेट (2), 50 मीटर रस्सी (1), सर्च लाइट (1), ताला एवं चाबी सहित धातु का ट्रंक (1), सीटी (7), फोल्डिंग स्ट्रेचर (1), तिरपाल (4), दो व्यक्तियों के लिए टेंट (1), गैंती (1), कुल्हाड़ी (1), फावड़ा (1), हथौड़ा (1), एल्युमिनियम की सीढ़ी (1), प्राथमिक उपचार किट (1) तथा मेगाफोन (1) उपलब्ध करवाया गया है।
इन उपकरणों के वितरण का मुख्य उद्देश्य पंचायतों को आपदा प्रबंधन की प्रथम इकाई के रूप में सक्षम बनाना है। आपदा की स्थिति में प्रारंभिक समय अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, जिसमें स्थानीय स्तर पर की गई त्वरित कार्रवाई से जन-धन की हानि को काफी हद तक कम किया जा सकता है। पर्वतीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों की भौगोलिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय स्वयंसेवकों को आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित किया जा रहा है, ताकि बाहरी सहायता के पहुंचने से पूर्व ही राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किए जा सकें।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला के प्रलेखन समन्वयक गौरव मेहता ने बताया कि उपलब्ध कराए गए उपकरण खोज एवं बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार, अस्थायी आश्रय की व्यवस्था, सूचना प्रसारण तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायक सिद्ध होंगे। यह पहल समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी रामपुर राजेन्द्र नेगी सहित विभिन्न पंचायतों के पंचायत सचिव भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा का कांग्रेसीकरण करने के बजाय रोजगारोन्मुखी करे सरकार : जयराम ठाकुर

हिमाचल बोर्ड की पुस्तिका से शिक्षा मंत्री का संदेश गायब, आला नेताओं के संदेशों की भरमार 72 पेज की बुकलेट में 40 पेजों पर सिर्फ कांग्रेसी नेताओं की बधाइयां एएम नाथ। शिमला :  शिमला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बन गया संन्यासी 36 लाख का पैकेज और 4 साल का रिलेशनशिप छोड़कर , महाकुंभ में आए IIT Baba ने बताई अपनी लव स्‍टोरी

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक उत्सव महाकुंभ का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहा है। देश-विदेश से आए श्रद्धालु यहां पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। नागा बाबाओं, अघोरियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी से समाज के लिए खतरा उत्पन्न होता ,जो हम सभी के लिए चिंता का विषय : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार देर सायं यहां मादक द्रव्यों और स्वापक औषधी मनः प्रभावी पदार्थों के अवैध व्यापार रोकथाम अधिनियम-1988 के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की। उन्होंने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोस्ट विवेशियस मिस हिमाचल : आंचल ने पाया पहला स्थान

हमीरपुर : हमीरपुर के निजी रिजार्ट में तीन दिनों तक चली मोस्ट विवेशियस मिस हिमाचल-2022 सीजन छह में प्रदेश की 13 युवतियों ने भाग लिया। जिसमें चौपाल निवासी आंचल पांटा ने प्रथम स्थान प्राप्त...
Translate »
error: Content is protected !!