आप दी सरकार आप दे दुआर : कैबिनेट मंत्री जिंपा ने केशो मंदिर में लगे कैंपों का लिया जायजा

by

होशियारपुर, 07 फरवरी:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत पूरे प्रदेश में रोजाना अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सकें और उनकी शिकायतों का निपटारा हो सके। वे आज केशो मंदिर होशियारपुर में वार्ड नंबर 35, 37 व 38 के लिए लगाए गए विशेष कैंपों का जायजा लेने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वहां काम करवाने आए लोगों से खुद बातचीत कर कैंप का फीडबैक भी लिया। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार व एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोगों से बातचीत करने पर पता चलता है कि वे इन कैंपों से काफी खुश है और कई लोगों के लंबे समय से अटके काम कुछ घंटों में ही हो गए। उन्होंने कहा कि कैंप का उद्देश्य भी यही है कि उनको उनके घरों के नजदीक सरकारी सेवाएं मुहैया करवाई जाए और उनकी शिकायतों का त्वरित निपटारा किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन होशियारपुर की पूरी टीम इन कैंपों को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि कैंपों का क्रम इसी तरह जारी रहेगा और अलग-अलग विभाग लोगों की समस्याओं का निपटारा करते रहेंगे। इस मौके पर उनके साथ पार्षद प्रदीप बिट्टू, कामरेड गंगा प्रसाद, सुमेश सोनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बांग्लादेश में सिख गुरुद्वारों और मंदिरों की सुरक्षा की रवनीत सिंह बिट्टू ने विदेश मंत्री से अपील की

नई दिल्ली। केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री ने आज बांग्लादेश में धार्मिक स्थलों पर हमलों पर चिंता व्यक्त की और ढाका में स्थित सिख धार्मिक स्थलों और देश में हिंदू मंदिरों की...
article-image
पंजाब

पंजाब में अब गैंगस्टर्स की ऑनलाइन भर्ती : फेसबुक पर पोस्ट लिखकर व्हाट्सऐप नंबर जारी

लुधियाना : पंजाब पुलिस एक तरफ गैंगस्टरवाद खत्म करने के दावे कर रही है। दूसरी तरफ पंजाब में अब गैंगस्टर्स की ऑनलाइन भर्ती हो रही है। युवाओं को अपने गैंग के साथ जोड़ने के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज बद्दी में भरे जाएंगे 162 पद, साक्षात्कार 13 को

रोहित जसवाल। ऊना, 11 अगस्त। टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड बद्दी में सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, असाइनमेंट मैनेजर(भूतपूर्व सैनिक), स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड और कंप्यूटर ऑप्रेटर के 162 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देहरा में चल रहे 300 करोड़ के विकास कार्य, बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र: कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा : देहरा, 25 नवम्बर। आगामी कुछ वर्षों में देहरा प्रदेश के सबसे विकसित विधानसभा क्षत्रों में से एक होगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यक्तिगत रूप से देहरा से संबंधित विकासात्मक परियोजनाओं...
Translate »
error: Content is protected !!