आप नेता को मारी गोली : फाजिल्का में अकाली लीडर से हुई थी तीखी बहस

by

फाजिल्का :   जिले में आज आम आदमी पार्टी के एक नेता को गोली मार दी गई। वारदात शिरोमणि अकाली दल के नेता ने अंजाम दी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई थी। घायल आप नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच चल रही है। फाजिल्का के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वरिंदर सिंह बराड़ ने मामले की पुष्टि की है।

पुलिस अधिकारी वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि पूर्व सांसद ज़ोरा सिंह मान के बेटे वरदेव सिंह नोनी मान फाजिल्का के BDPO ऑफिस आए थे। वे स्कूल से जुड़ी फाइल को मंजूर करने की मांग कर रहे थे, लेकिन BDPO ने उनका अनुरोध ठुकरा दिया। इससे अकाली नेता नाराज हो गए और बाहर चले गए। बाहर आकर उनकी आम आदमी पार्टी के नेता मनदीप सिंह बराड़ से झड़प हो गई। तीखी बहसबाजी के बीच अकाली नेता वरदेव सिंह ने गोली चला दी, जो मनदीप सिंह बराड़ को लगी और वह घायल होकर नीचे गिर गया।  जलालाबाद से आप विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने भी आरोप लगाया कि गोली अकाली नेता वरदेव सिंह मान ने ही मारी है। घायल मनदीप सिंह बराड़ को जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत होने पर उन्हें लुधियाना के जिला चिकित्सा केंद्र में रेफर कर दिया गया। पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और उसे गिरफ्तार करने की मांग की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में नए जमाने के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम पेश किए जाएंगे

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर और रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने आज होशियारपुर में रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी स्थापित करने के पंजाब सरकार के फैसले...
article-image
पंजाब

मेयर सुरिंदर कुमार बने अखिल भारतीय महापौर परिषद के सचिव

होशियारपुर, 1 अक्तूबरः   अखिल भारतीय महापौर परिषद, नई दिल्ली की ओर से होशियारपुर के मेयर सुरिंदर कुमार को परिषद का सचिव मनोनीत किया गया है। मेयर सुरिंदर कुमार ने इस अवसर पर कहा कि...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra Engineering College Hosts ‘

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.19 :  Rayat Bahra Engineering College, in collaboration with Punjab Technical University, organized the ‘Grassroots Innovators of Punjab’ program to inspire students towards innovation and entrepreneurship. The event witnessed the participation of teachers,...
article-image
पंजाब , समाचार

20वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा दिन : प्राचार्य हरभजन सिंह फुटबॉल अकादमी माहिलपुर व सिख नेशनल कॉलेज बंगा ने फाइनल में किया प्रवेश

संत बाबा भगत सिंह विश्वविद्यालय जब्बड़ व मोरांवाली सेमीफाइनल में पहुंचे गढ़शंकर । ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर दुआरा खालसा कॉलेज के फुटबॉल स्टेडियम में करवाए जा रहे 20वें राज्य स्तरीय...
Translate »
error: Content is protected !!