आप ने हिमाचल वासियों को दी 6 और गारंटियां : महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह, युवाओं को रोजगार

by

मंडी : हिमाचल के मंडी में आम आदमी पार्टी (आप) ने 6 गारंटियों की घोषणा की। कार्यक्रम में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे। रैली के दौरान आम आदमी पार्टी की तरफ से 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह, युवाओं को रोजगार, व्यापारियों एवं पर्यटन के लिए गारंटी, तीर्थ यात्रा की गारंटी, किसानों और बागवानों को गारंटी सहित पंचायतों के विकास की गारंटी दी गई। घोषणा की गई कि सारी विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी और आम आदमी पार्टी द्वारा दी गई गारंटी को सत्ता में आने के बाद तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।इससे पहले आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनावों को देखते हुए हिमाचल के विभिन्न जिलों में गारंटियां दे चुकी है। आज मंडी में पार्टी के दोनों बड़े नेता गारंटी देने पहुंचे थे। आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां चुनाव के समय घोषणा पत्र जारी करते हैं, लेकिन चुनाव हो जाने के बाद अपने ही जारी किए घोषणापत्र को भुला देते हैं। आदमी पार्टी का जमीनी स्तर पर संगठन खड़ा हो चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

“ऑनलाइन हो हिमाचल विधानसभा की कार्यवाही : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री”

एएम नाथ। धर्मशाला, 2 जुलाई :  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज धर्मशाला विधानसभा में एक महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही को अब ऑनलाइन किया जाना चाहिए, ताकि प्रदेश और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना : जुलाई में बढ़ी कोरोना की संक्रमण दर, मरीजों की संख्या पहुंची 250 पार

ऊना: 30 जुलाईः जुलाई माह में जिला ऊना में कोविड-19 वायरस एक बार पुनः तेजी से फैलने लगा है। पहली जुलाई को जिला में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या मात्र 16 थी, वहीं माह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने होली मेला मैड़ी में लिया व्यवस्थाओं का जायजा

ऊना, 6 मार्च – जिला ऊना के अंब उपमंडल स्थित मैड़ी में चल रहे होली मेला का उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने मेला परिसर क्षेत्र का दौरा कर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध करवाई जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस कर रही प्रवक्ताओं की तलाश : नेशनल टैलेंट हंट” शुरू, इच्छुक कांग्रेसी 5 जनवरी तक करे online आवेदन : भवानी पठानिया

एएम नाथ। शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा शुरू किए गए नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पार्टी प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, रिसर्च कोऑर्डिनेटर और पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर के चयन...
Translate »
error: Content is protected !!