आप, भाजपा और अकाली दल को एक दिन में लगे झटके : झाड़ू को छोड़ जगबीर बराड़ भाजपा में शामिल : ब्रिगेडियर राजकुमार अकाली दल को छोड़ और पूर्व विधायक सुखपाल नन्नू भाजपा को छोड़ आप में हुए शामिल

by

जालंधर : जालंधर कैंट से पूर्व अकाली विधायक और आप नेता जगबीर सिंह बराड़ ने अब झाड़ू को छोड़कर भगवा धारण कर लिया है। उन्होंने आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में भाजपा को जॉइन कर लिया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने उन्हें दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पार्टी जॉइन करवाई। जालंधर कैंट से आप नेता जगबीर बराड़ भाजपा में शामिल, पांचवी बार पार्टी बदली है।

ब्रिगेडियर राजकुमार फिर से आप में शामिल : पंजाब में अकाली दल को झटका लगा है। ब्रिगेडियर राजकुमार फिर से आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका पार्टी में वापस स्वागत किया।

सुखपाल सिंह नन्नू आप में शामिल : लोकसभा चुनावों के बीच बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र में पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये है। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस से हेड कांस्टेबल के हत्यारों का एनकाउंटर , मुख्य आरोपी को लगी गोली, चारों आरोपी गिरफ्तार

बरनाला : हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की हत्या मामले में बरनाला पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस टीम ने 24 घंटे में मुख्य आरोपी सहित 4 हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है...
article-image
पंजाब

जिले में 3600 हैल्थ वर्करस का हो चुका है टीकाकरण: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को अफवाहों से बचने की अपील करते हुए टीकाकरण करवाने के लिए कहा फेसबुक लाइव को दौरान डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों को किया संबोधित होशियारपुर, 03 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर अपनीत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार किसी भी सूरत में किसानों को उजड़ने नहीं देगी : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला।  मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां चौड़ा मैदान में हिमाचल प्रदेश किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल से बात की। इस अवसर पर किसान सभा की ओर से पूर्व विधायक राकेश सिंघा...
Translate »
error: Content is protected !!