आप सरपंच पर फायरिंग, गांव के ही युवक ने गुरुद्वारा साहिब में मारी गोली

by
फ़रीदकोट :  गांव पहलुवाला में शनिवार को आम आदमी पार्टी के सरपंच पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटनाक्रम के दौरान पेट में गोली लगने से घायल हुए सरपंच जसवंत सिंह सोढ़ी को इलाज के लिए फरीदकोट के गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
मामूली तकरार के बाद मारी गोली
जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव पहलुवाला के सरपंच जसवंत सिंह की गांव के रहने वाले सुखवंत सिंह के साथ किसी बात को लेकर मामूली तकरार हुई, जिसके चलते आरोपी सुखवंत सिंह ने अपनी पिस्तौल से सरपंच पर फायरिंग कर दी। सरपंच जसवंत सिंह सोढ़ी के पेट में गोली लगी। घटना गांव के गुरुद्वारा साहिब में हुई है।
गांव के पूर्व सरपंच गुरजीत सिंह ने बताया कि फायरिंग करने का कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है और सूचना के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस मामले की सूचना पर विधायक गुरदित्त सिंह सेखों भी मेडिकल कालेज अस्पताल में पहुंचे और घायल सरपंच का हालचाल जाना।
जान को खतरा नहीं
उन्होंने कहा कि गोली पेट की आंत में लगी है जिसके लिए उनका ऑपरेशन हो रहा है। जान को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह घटना मामूली तकरार से हुई है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी त्रिलोचन ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सुखवंत सिंह को महज आधे घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयोग पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी की सरपंच के साथ किसी मामूली बात को लेकर तकरार हुई थी जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीबीआई कोर्ट ने पंजाब में 7.8 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामला : 7 आरोपियों को सुनाई तीन साल की सजा

चंडीगढ़- सीबीआई की अदालत ने पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर में 7.8 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में सात व्यक्तियों को दोषी ठहराते हुए तीन साल की सजा सुनाई है। मुख्य आरोपी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जज साहब के घर से चोरी हुए मात्र 2 सेब, पड़ताल में लग गया पूरा पुलिस विभाग

पाकिस्तान से इस बार ऐसी खबर आई है कि सुनकर पहले तो हंसी आएगी फिर गुस्सा और आखिर में बस सिर पीटने का मन करेगा। मामला सिर्फ दो सेब का है मगर वहां की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत-पाक तनाव के बीच 7 मई को राज्यों में मॉक ड्रिल : हवाई हमले के सायरन समेत जानें और क्या होगा?

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्‍तान के बीच बढ़े तनाव के बीच भारत सरकार ने देश में रक्षा तैयारियां को लेकर अहम कदम उठाए हैं। सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने राज्‍यों को सुरक्षा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नक्शे से गायब हो जाएगा हिमाचल….सुप्रीम कोर्ट ने क्यों दी ऐसी चेतावनी

एएम नाथ :नई दिल्ली/ शिमला । सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए चेतावनी दी है कि अगर पर्यावरण हिमाचल प्रदेश पर्यावरण संकट पर ध्यान नहीं दिया गया तो भारत के नक्शे...
Translate »
error: Content is protected !!