आबकारी विभाग ने पकड़ा बीयर से भरा ट्रक, पंजाब से हिमाचल लाई जा रही थी अवैध शराब

by

रोहित भदसाली। कुल्लू : कुल्लू में बाहरी राज्यों से भी अवैध रूप से शराब यह लाई जा रही है और इसे यहां पर कुछ लोगों के माध्यम से भी बेचा जा रहा है। ऐसे में इस अवैध शराब के असली या नकली होने पर भी संदेह जताया जा रहा है।  वही आबकारी विभाग की टीम भी लगातार बाहरी राज्यों से आ रही अवैध शराब को जब्त करने में जुटी हुई है।

इसी कड़ी में जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार बजौरा के साथ लगते इलाके में आबकारी विभाग की टीम ने एक ट्रक को रोका और उसमें भरी बीयर की पेटियों को भी जब्त किया है। वही आबकारी एवं कराधान विभाग के द्वारा इस बारे भुंतर पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है और पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

Excise department Caught Illegal Liquorजिला कुल्लू आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त मनोज डोगरा ने बताया कि कराधान विभाग कुल्लू और पुलिस तुम द्वारा बजौरा (हाट) फोरलेन में संयुक्त नाकाबन्दी की गई। तो उस दौरान मण्डी से कुल्लू की तरफ आने वाली एक गाड़ी नम्बर HP67A-3300 को चैकिंग के लिए रोका गया।

चालक ने अपना नाम सुरेश कुमार (47 वर्ष) पुत्र स्व श्री कर्म चन्द गांव व डाकघर चकमोह तहसील बड़सर जिला हमीरपुर बताया। टीम ने जब गाड़ी में चैकिंग की तो ट्रक में कुल 152 पेटियां बीयर (1822 बोतलें) बरामद की गई। जिनमें 36 पेटी (432 बोतलें) मार्का किंगफिशर बीयर व 116 पेटी (1390 बोतलें) मार्का टूबर्ग बीयर पाई गई।

इस संदर्भ में उपरोक्त आरोपी चालक सुरेश कुमार के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पुलिस थाना भुंतर में अभियोग दर्ज किया गया है तथा अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है। सहायक आयुक्त मनोज डोगरा ने आम जनता से भी आग्रह किया किया कर जिला कुल्लू में कोई अवैध रूप से शराब का कारोबार करता है तो इस बारे तुरंत पुलिस या फिर आबकारी विभाग को सूचित करें। ताकि बाहरी राज्यों से लाई जा रही शराब पर लोगों को लगाई जा सके और प्रदेश सरकार को भी राजस्व का नुकसान न झेलना पड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

जबरन वसूली मामले में केंद्रीय मंत्री बिट्टू के करीबी गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के एक करीबी सहयोगी को पंजाब में जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि युवा...
article-image
पंजाब

वादाखिलाफी के विरोध में टेक्निकल सर्विसेज यूनियन ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

गढ़शंकर, 5 अगस्त: संयुक्त फ्रंट द्वारा दिए गए अर्थी फूंक प्रदर्शन के आह्वान पर गढ़शंकर मंडल में टेक्निकल सर्विसेज युनियन, पेंशनर संगठन तथा रेगुलर कर्मचारियों ने वादाखिलाफी के विरोध में मुख्यमंत्री पंजाब का पुतला...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में 3000 रुपए प्रति माह बुढ़ापा पेंशन देने की मांग की

लोकसभा में पंजाब और हरियाणा की तुलना में चंडीगढ़ में कम बुढ़ापा पेंशन मिलने का मुद्दा उठाया चंडीगढ़, 16 दिसंबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा में केंद्र शासित...
article-image
पंजाब

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

रोहित भदसाली।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश के कोटखाई इलाके में पत्नी की हत्या के आरोप में पति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पति नेपाली नागरिक है। पुलिस ने यह जानकारी दी।  पुलिस ने...
Translate »
error: Content is protected !!