आमरण अनशन के 52 दिन पूरे – किसानों का दावा- ‘जगजीत सिंह डल्लेवाल का वजन 20 किलो हुआ कम’

by
पंजाब के किसानों की लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी है. जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का आज 52वां दिन है. वहीं, किसानों ने अपने आंदोलन को और तेज करने के संकेत दिए हैं।
आमरण अनशन की वजह से जगजीत सिंह डल्लेवाल का वजन 20 किलो कम हो गया है.
किसान नेताओं ने बताया कि जब उन्होंने (डल्लेवाल) आमरण अनशन शुरू किया था तो उनका वजन 86.9 किलोग्राम था, जो घटकर 66.4 किलोग्राम हो गया है. किसान नेताओं के मुताबिक जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत ठीक नहीं है. इसके बावजूद केंद्र और राज्य सरकार ने किसानों से किए गए वादों पर अमल करने के कोई संकेत नहीं दिए हैं.
86.9 से घटकर 66.4 किलो हुआ वजन  :  इस बीच किसान नेता अभिमन्यु कोहर ने खनौरी बॉर्डर पर कहा, “डल्लेवाल का वजन एक डिजिटल वजन करने वाली मशीन से तोला गया है. उनके वजन में अभी तक 23.59 फीसदी की कमी आई है. उन्होंने जब अनशन शुरू किया था तो उनका वजन 86.9 किलो था जो घटकर 66.4 किलो हो गया है।
कीटोन लेवल पॉजिटिव :  दूसरी तरफ पंजाब के पटियाला के राजिंद्र मेडिकल कॉलेज के डॉ. हरिंदर सिंह ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल के शरीर में कीटोन का लेवल पॉजिटिव है. उनके कीटोन का हाई लेवल से साफ है कि शरीर ग्लूकोज के बजाय ऊर्जा के लिए वसा का उपयोग कर रहा है. इससे पहले बताया गया था कि डल्लेवाल का शरीर पानी स्वीकार नहीं कर रहा है. जब भी वह पानी पीते हैं तो उन्हें उल्टी हो जाती है।
क्या कहा था SC ने?  :  बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से एम्स मेडिकल बोर्ड से जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत की हेल्थ रिपोर्ट की एक कॉपी कोर्ट में जमा करने को कहा था. देश की सर्वोच्च अदालत ने रजिस्ट्रार को यह भी निर्देश दिया था कि वह मेडिकल बोर्ड से डल्लेवाल की जांच रिपोर्ट पर राय के लिए एम्स निदेशक को रिपोर्ट की कॉपी भेजे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हथकड़ी लगाई : अमेरिका में मृतधारी युवक को कृपाण उतारने के लिए कहा, मना करने पर लगाई हथकड़ी

जालंधर । अमेरिका की नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी में एक सिख छात्र के साथ वहां की पुलिस द्वारा बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया। हालांकि यह कोई रंगभेद या घृणा का मामला नहीं है।...
article-image
पंजाब

मुहम्मद रफ़ी कल्चरल एंड चैरिटेबल सोसाइटी ने महान कलाकार की 99वीं जयंती मनाई : संगीत प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने मोहम्मद रफी को किया याद 

होशियारपुर, 27 दिसंबर:   मोहम्मद रफी कल्चरल एंड चैरिटेबल सोसायटी होशियारपुर ने सरकारी कॉलेज के संगीत विभाग के सहयोग से महान कलाकार मोहम्मद रफी का 99वां जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर संगीत प्रेमियों एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश से क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत को उठाएं कारगर कदम : जल मिशन के तहत अधूरे कार्यों को 31 मार्च तक करें पूर्ण: अग्निहोत्री

पालमपुर, 21 अगस्त। । उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जल मिशन का अधूरे कार्य को 31 मार्च 2024 तक पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला के...
article-image
पंजाब

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस : सूंदर आश्रम में मूक बधिर वरिष्ठ नाकरीकों का खन्ना ने किया सम्मान

होशियारपुर l पूर्व सांसद व लाला सूंदर दास कपूर चेरिटेबल सोसाइटी फॉर डेफ एंड म्यूट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना द्वारा मूक बधिर लोगों को समर्पित स्थानीय सुंदर आश्रम में वरिष्ठ नागरिक दिवस के...
Translate »
error: Content is protected !!