आम आदमी पार्टी ने पंजाब की रहती 4 सीटों के लिए भी किया उम्मीदवारों का एलान : 3 विधायकों के इलावा दो दिन पहले अकाली दल छोड़ कर आए पवन टीनू को दी टिकट

by

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी की तरफ से जालंधर, लुधियाना, गुरदासपुर और फिरोजपुर सीट से उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए पार्टी ने अपने तीन विधायकों के इलवा अकाली दल छोड़ कर आए अकाली नेता को मैदान में उतारा है। पहले भी आप अपने पांच मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतार चुकी है। इसके साथ ही आप की तरफ से प्रदेश में सभी उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया गया है।
आम आदमी पार्टी की तीसरी और आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 4 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इसमें लुधियाना से विधायक अशोक पप्पी पराशर, फिरोजपुर से विधायक जगदीप सिंह काका बराड़, गुरदासपुर से विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी और जालंधर से पवन टीनू को टिकट दिया गया है। पवन टीनू कुछ दिन पहले ही अकाली दल छोड़कर AAP में शामिल हुए थे।

इससे पहले आम आदमी पार्टी 2 लिस्ट जारी कर चुकी है। पहली लिस्ट में 8 उम्मीदवार घोषित किए थे। लेकिन सुशील रिंकू ने टिकट मिलने के बावजूद आप छोड़ भाजपा जॉइन कर ली। सुशील रिंकू के अलावा पहली लिस्ट में अमृतसर से मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, बठिंडा से मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां, फरीदकोट से कर्मजीत अनमोल , संगरूर से मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, पटियाला से मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, खडूर साहिब से मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, और फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जीपी को टिकट दी गई थी। दूसरी लिस्ट में आनंदपुर साहिब से मालविंदर कंग और होशियारपुर से डॉ.राजकुमार चब्बेवाल को टिकट दी गई थी। डॉ.राजकुमार चब्बेवाल भी कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मीशो पर बिक रही रही थी लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर वाली टीशर्ट, भड़के लोग, प्रोडक्ट हटाया

बेंगलुरु स्थित प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियां ‘फ्लिपकार्ट’ और ‘मीशो’ इन दिनों गंभीर आलोचनाओं का सामना कर रही हैं, क्योंकि उन्होंने गैंगस्टर ‘लॉरेंस बिश्नोई’ की तस्वीरों वाली टी-शर्ट्स की बिक्री शुरू कर दी थी।इन टी-शर्ट्स में...
article-image
पंजाब

‘मेरे जीजाजी को कर रहे 10 साल से परेशान…’..रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED की चार्जशीट पर फूटा राहुल गांधी का गुस्सा

नई दिल्ली : काग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुग्राम के एक रियल एस्टेट सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आरोपपत्र दायर किए जाने के बाद अपने बहनोई व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा...
article-image
पंजाब

खेत में पानी पीने से लगभग डेढ़ दर्जन भैंसों की मौत : आधा दर्जन से अधिक की हालत गंभीर

भवानीगढ़ । निकटवर्ती गांव संघरेड़ी मोड़ पर बुधवार को गुज्जर समुदाय के दो व्यक्तियों द्वारा अपनी भैंसों को चराते समय एक खेत में पानी पीने से लगभग डेढ़ दर्जन भैंसों की अचानक तबीयत बिगड़ने से...
article-image
पंजाब

दो लुटेरों की हत्या करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार : आरोपी लुटेरों का पीछा करते हुए विधीपुर फाटक के पास पहुंचे और तीनों लुटेरों की थी हत्या

जालंधर : जालंधर ग्रामीण पुलिस ने विधीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास दो लुटेरों की हत्या करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी अंगुर गुप्ता ने विस्तार...
Translate »
error: Content is protected !!