आयकर विभाग ने दिल्ली में तलाशी अभियान चलाया |

by

दिल्ली : आयकर विभाग ने दिल्ली क्षेत्र में बेहिसाब नकदी रुटिंग और संचालन की गतिविधि में शामिल कई हवाला ऑपरेटरों के विरूद्ध तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की।
तलाशी की कार्रवाई के परिणामस्वरूप दोषी प्रमाणित करने वाले सबूतों के बारे में पता चला है कि विभिन्न फर्जी संस्थाओं का उपयोग फर्जी खरीद / बिक्री बिलों को तैयार करने के लिए किया जा रहा है और अनेक बैंक खातों के माध्यम से बेहिसाब धन की रुटिंग की जा रही है। ऐसी फर्जी संस्थाएं दो महीने के बाद बंद कर दी जाती हैं और नई संस्थाएं बना ली जाती हैं।
इसके अलावा,  300 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की बिक्रियों को छुपाने तथा फर्जी खरीदों को लेकर दोषी प्रमाणित करने वाले कागजातों का पता चला है।
तलाशी कार्रवाई से बेहिसाब 14 करोड़ रुपये नकद और 2 करोड़ रुपये मूल्य का बुलियन जब्त किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार : लोकसभा सदस्यता रद्द करने के फैसले के खिलाफ

नई दिल्ली :   तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा ने लोकसभा सदस्यता रद्द करने के फैसले को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। कैश फॉर क्वेश्चन मामले में एथिक्स कमिटी की सिफारिश के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 वोट से हारा : ईनाम में मिले 11 लाख 11 हजार रुपये की नकदी, एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और डेढ़ कनाल जमीन तोहफे में

नाढोड़ी। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव नाढोड़ी के ग्रामीणों ने मात्र एक वोट से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी सुंदर कुमार का सम्मान बढ़ाते हुए ग्रामीणों ने उन्हें 11 लाख 11 हजार रुपये की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में ऑनलाइन ‘निकाह : वीडियो कॉल पर तुर्की से दूल्हे ने कहा ‘कुबूल है’

रोहित भदसाली। मंडी : हिमाचल प्रदेश में एक अनोखा निकाह समारोह देखने को मिला, जिसमें दूल्हा तुर्की में और दुल्हन मंडी में थी। यह वर्चुअल ‘निकाह’ बिलासपुर निवासी अदनान मुहम्मद और मंडी की युवती...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनकाउंटर में पुलिस कांस्टेबल की गोली लगने से मौत : पुलिस द्वारा की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर घायल, वेपन फेंक फरार- पुलिस ने किया इलाका सील

अजायब सिंह बोपाराय । होशियारपुर : मुकेरिया के गांव मेहतपुर के पास सीआईए स्टाफ और गैंगस्टर में एनकाउंटर हुया। जिसमें गैंगस्टर द्वारा की गई फायरिंग में एक गोली सीआईए स्टाफ के सीनियर कॉन्स्टेबल अमृतपाल...
Translate »
error: Content is protected !!