आयुष्मान भारत में जिला के 98.01 प्रतिशत परिवारों का हुआ पंजीकरणः डीसी

by
जिला ऊना के पात्र 24,456 परिवारों में से 23,990 परिवारों ने पंजीकरण करवाया
ऊना – आयुष्मान भारत योजना के तहत जिला ऊना में 98.01 प्रतिशत परिवारों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जिला के पात्र 24,456 परिवारों में से 27 अप्रैल 2021 तक 23,990 परिवारों ने पंजीकरण करवाया लिया है। उन्होंने कहा कि पहले पंजीकरण 70.17 प्रतिशत था, लेकिन सामूहिक प्रयासों व सभी के सहयोग से इसे अब बढ़ाकर 98.01 प्रतिशत तक पहुंचा दिया है। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर 2020 तक आयुष्मान भारत योजना के तहत जिला ऊना के 17,161 परिवार पंजीकृत थे तथा इसके बाद 27 अप्रैल तक इस योजना में 6,829 नए परिवार शामिल हुए हैं तथा अब पंजीकृत परिवारों की संख्या 23,990 हो गई है।
राघव शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत 1 अप्रैल, 2018 को की थी। आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य गरीब, वंचित ग्रामीण परिवारों और शहरी श्रमिकों के परिवारों की चिन्हित कैटेगरी को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देना है, ताकि पैसों के अभाव में गरीब वर्ग को चिकित्सीय सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने कहा कि योजना के तहत परिवार को 5 लाख रुपए तक के फ्री इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। यह स्कीम कैशलेश है, जिसके तहत सरकारी और सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

78 लोगों की मौत का वीडियो वायरल : कांगो में नाव पलटने से हुआ बड़ा हादसा

कांगो :  आफ्रीकी देश कांगो में एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 78 लोगों के मौत होने की खबर सामने आई है। ये हादसा कांगो में किवु झील में एक नाव के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और डाइट संस्थानों का होगा पुनर्गठनः मुख्यमंत्री

रोहित भदसाली। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विद्यालयों के विलय के दृष्टिगत सरप्लस मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को समीपवर्ती स्कूलों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निजी क्षेत्र के सहयोग से वन आवरण को बढ़ावा देने में वरदान साबित होगी मुख्यमंत्री ग्रीन एडॉप्शन योजना

नवीन योजना के तहत कॉरपोरेट और सामाजिक सहभागिता होगी सुनिश्चित एएम नाथ। शिमला  पारिस्थितिक संतुलन, जैव विविधता संरक्षण, जलवायु एवं पर्यावरण संतुलन तथा स्थानीय समुदायों को आजीविका के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ जलविद्युत,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर व सतपाल सत्ती ने शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन किए अर्पित : नगर परिषद पार्क ऊना में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

ऊना, 26 जुलाई 2022- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नगर परिषद पार्क ऊना में आज जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!