आयोध्या के हनुमान गढ़ी से आए मंहत बलराम दास व बाबा श्रवण दास का बद्दी में हुआ भव्य स्वागत

by

देश भर में हिंदु जाग गया, भूत काल में हिंदुओ को जो ठेस पहुंचाई गई अब कोई ऐसा नहीं कर पाएगा-मंहत बलराम

बद्दी, 22 जनवरी (तारा) : आयोध्या हुनमान गढ़ी के महंत बलराम दास व बाबा श्रवण दास का हिमाचल पहुंचने पर बद्दी के लाज मोटर्स ने भव्य स्वागत किया। मंहत बलराम दास आयोध्या में राम मंदिर निर्माण के स्थापना दिवस पर दशहरा मैदान में हो रहे कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे है। मंहत बलराम दास ने करने वाले राम जी व कराने वाले राम का जयकारे से अपना संबोधन शुरू किया।
उन्होंने कहा बद्दी के लोगों में राम के प्रति उत्साह प्रेम को देखते हुए उन्होंने इसे मिनी आयोध्या का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदु पूरे भारत रफ्तार से जाग रहा है भूत काल में हिंदुओ को ठेस पहुंंचाई गई है। लेकिन जिस तरह से हिंदु जागा है उसे देखते हुए किसी में वह ताकत नहीं है कि अब कोई हिंदु को ललकार सके।
उन्होंने राम मंदिर निर्माण के आयोजकों को बधाई दी है। यह बहुत बड़ा कार्यक्रम है। भारत वर्ष में राम की सेना लगातार जाग रहा है। बद्दी में पांचवा प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर जो कार्यक्रम हो रहा है उसे उन्हें आपार प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने इस कार्यक्रम को लगातार मनाने की अपील की है।
इस मौके पर बीरबल दास, जसवंत राय, तरक्की लाल, कृष्ण कौशल, महेश कौशल, रमन कौशल, डॉ. हेमंत कौशल, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, दीपू पडिंत, ललित ठाकुर, जिला परिषद सदस्य अमर संधू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष व समाजसेवी गुरमैल चौधरी, राज कुमार चौधरी, राज संधू, सत्य पांडे, शीला कौशल, लाल बाबू यादव, चक्रधर मिश्रा, पवन गुप्ता, बेअंत ठाकुर, केवल ठाकुर, मनोज कौशल, जसविंद्र भारद्वाज, विक्रमजीत पाल, विनोद शर्मा, किशौर ठाकुर, हरिश शर्मा, विरेंद्र कौशल, अशोक शर्मा, पंकज कुमार गुप्ता समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटोकैप्शन;
बद्दी में आयोध्या के हनुमान गढ़ी से आए महंत बलराम दास व बाबा श्रवण दास का बद्दी पहुंचने पर लाज मोटर्स में स्वागत करते हुए स्थानीय लोग

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल रायजादा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

ऊना । ऊना से कांग्रेस की विधायक सतपाल रायजादा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा और पूरे परिवार पर CBI ने दर्ज किया केस….बेटे की मौत का राज़ क्या है?

चंडीगढ़ : पंजाब के एक बहुत बड़े और जाने-माने परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, और अब यह मामला एक गहरी साजिश की तरफ इशारा कर रहा है। पंजाब के पूर्व डीजीपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 1226 पदों पर भर्ती : जल्द शुरू होंगे आवेदन

शिमला । हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 12 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां होनी हैं। शासन इसकी तैयारी तेजी से कर रहा है। हिमाचल लोकसेवा आयोग के जरिए इनकी भर्ती होगी।  राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हड़सर से मणिमहेश झील तक सफाई अभियान में जुड़े लोग : डॉ. जनक राज

15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाया जा रहा सफाई अभियान एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) : विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि भगवान शिव की कृपा से हमें हर वर्ष पावन मणिमहेश यात्रा...
Translate »
error: Content is protected !!