आरएस बाली ने रजियाना में बन रहे वर्किंग वूमेन हॉस्टल के कार्य का किया निरीक्षण

by

बेटियों को सुदृढ़ और शिक्षित करना मुख्य दायित्व : आरएस बाली

एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली रजियाना में बन रहे वूमेन वर्किंग हॉस्टल के कार्य का निरीक्षण करने कार्य स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। मौके पर उन्होंने वर्किंग वूमेन हॉस्टल के कार्य का अधिकारियों से विवरण लिया और इस कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बाली ने कहा इस वर्किंग वूमेन हॉस्टल के बन जाने से अनेकों महिलाओं को इसका फायदा होगा। महिलाएं अपने कार्यों को और अच्छे से करने में सक्षम होंगी। उन्हें रहने के लिए एक बेहतर परिवेश मिलेगा।

उन्होंने कहा महिलाओं की समाज को मजबूत बनाने में अहम भूमिका है महिलाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है इसके लिए सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई गई है। उन्होंने कहा हमें बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के पूरे अवसर उनको देने चाहिए। उन्होंने कहा आज महिलाएं हर क्षेत्र में प्रदेश और देश का नाम ऊंचा कर रहीं हैं। उन्होंने कहा हमें पुरुषों के समान ही महिलाओं को अवसर प्रदान करने चाहिए। उन्होंने कहा आज महिलाओं को सशक्त करने के लिए सरकार द्वारा आने को योजनाएं चलाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त करने के लिए आर्थिक योजनाएं, बेटियों की शिक्षा के लिए शिक्षा से संबंधित योजनाओं जैसी अनेकों योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा देश और प्रदेश की तरक्की तभी संभव है कि यदि वहां की महिलाएं सुदृढ़ और सशक्त होंगी। उन्होंने कहा यदि एक बेटी शिक्षित और सुदृढ़ होगी तो वह दो घरों को शिक्षित और सुदृढ़ करने का काम करेगी जिससे पूरा समाज सुदृढ़ और सशक्त बनेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला साइकिल राइड का भव्य आयोजन ‘ मेयर नीनू शर्मा ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, विजेताओं को उपायुक्त ने किया पुरस्कृत

एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला में आयोजित साइकिल राइड का शुभारंभ आज उत्साहपूर्ण एवं जोश से भरे माहौल में किया गया। इस अवसर पर धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकमान किसी गुट को नाराज कर कोई जोखम नही उठाना चाहती : विधानसभा के शीत सत्र के बाद ही मंत्री बनाए जाने के संभावना

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल गठन को लेकर विधायक दल का नेता चुने हुए एक सप्ताह बीत गया है। लेकिन अभी तक कैबिनेट का गठन नही होने से कई तरह की चर्चाएं निकल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करंट से झुलसे सतनाम का हाल सतपाल सिंह सत्ती ने जाना, आर्थिक सहायता की प्रदान

ऊना (28 मई)- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का दौरा किया और उपचाराधीन मरीजों का हाल-चाल जाना। सत्ती ने करंट से झुलसे लोअर बढ़ेडा निवासी सतनाम...
Translate »
error: Content is protected !!