आरटीआई एक्ट के तहत सूचना देना जन सूचना अधिकारी का कर्तव्यः सीआईसी

by

ऊना : हिमाचल प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त नरेंद्र चौहान ने सभी विभागों के जन सूचना अधिकारियों और प्रथम अपील अधिकारियों से कहा है कि आरटीआई एक्ट के तहत सूचना देना जन सूचना अधिकारी का दायित्व है। ऐसे में सभी जन सूचना अधिकारी मांगी गई सूचना पर तय समय सीमा के भीतर कार्यवाही करें। नरेंद्र चौहान ने यह बात आज यहां जिला परिषद सभागार में राज्य सूचना आयोग द्वारा जिला प्रशासन ऊना के सहयोग से सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कही। इस कार्यशाला में जिला भर के जन सूचना अधिकारियों तथा प्रथम अपील अधिकारियों ने भाग लिया।
मुख्य सूचना आयुक्त ने कहा कि एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप किसी भी सूचना को ना देने का स्पष्ट कारण लिखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम वर्ष 2005 में लागू हुआ तथा सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता व जवाबदेही लाने की दिशा में एक्ट एक बहुत बड़ा कदम है। सभी कार्यालय इस अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों की अनुपालना सुनिश्चित करें। चौहान ने कहा कि अगर सभी अधिकारी अपने कार्यालय से संबंधित विभिन्न योजनाओं और प्रक्रियाओं की जानकारी पारदर्शी ढंग से स्वयं ही विभिन्न माध्यमों जैसे-वेबसाइट, सूचना पट्ट इत्यादि पर आम जनता के समक्ष रखेंगे और इसे लगातार अपडेट करते रहेंगे, तो आम नागरिकों को आरटीआई के तहत आवेदन की जरुरत ही नहीं पड़ेगी।
नरेंद्र चौहान ने कहा कि जन सूचना अधिकारी को आवेदनों पर तुरंत निर्णय लेना चाहिए। अगर यह आवेदन दूसरे कार्यालय को हस्तांतरित किया जाना है या वांछित सूचना आरटीआई एक्ट के दायरे में नहीं आती है, तो उस पर भी अधिकारी अपने विवेक के अनुसार निर्णय लें। हर कार्यालय में आरटीआई आवेदनों से संबंधित एक अलग रजिस्टर रखा जाना चाहिए।
कार्यशाला में सेवानिवृत्त अतिरिक्त मुख्य सचिव अजय मित्तल ने भी अधिकारियों से कहा कि आरटीआई एक्ट एक बहुत ही सरल एवं स्पष्ट कानून है। उन्होंने इस अधिनियम के विभिन्न पहलुओं को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त भीमसेन ने भी एक्ट के विभिन्न प्रावधानों पर प्रकाश डाला।
इससे पहले अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मुख्य सूचना आयुक्त और सभी वक्ताओं का स्वागत किया तथा कार्यशाला के आयोजन के लिए राज्य सूचना आयोग का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य सूचना आयुक्त और अन्य वक्ताओं ने प्रतिभागी अधिकारियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए तथा शंकाओं का समाधान किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

83 से 110 वर्षीय बुजुर्गों ने बूथों पर पहुंच अपने हक का वोट डाल की मिसाल पेश

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 83 से 110 वर्ष तक के बुजूर्गों ने मतदान केंद्र तक पहुंच कर अपने अधिकार का वोट देकर मिसाल पेश की है। बता दें कि विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के जमानाबाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो वह एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण को खत्म कर देगी ; कंगना रनौत : कंगना रनौत

एएम नाथ। मंडी ; मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसंवाद अभियान के दौरान करीब 12 कार्यक्रमों में भाग लिया। कंगना रनौत ने कहा कि मंडी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मेला 2025: 100 प्रतिशत प्लास्टिक-मुक्त बनाने की पहल – पर्यावरण व आध्यात्मिकता का संगम बनेगा माता चिंतपूर्णी का मेला: डीसी आशिका जैन

“चढ़दा सूरज” अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से पर्यावरण संरक्षण का अनूठा अभियान हर लंगर स्टाल में प्रशासन की ओऱ से नियुक्त वालंटियर करेंगे निगरानी – अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली विधानसभा चुनाव : कांग्रेस की दूसरी सूची में 26 नाम, सिसोदिया के खिलाफ पूर्व फरहाद सूरी महापौर को उतारा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार रात को अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी, जिसमें पार्टी ने 26 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इसमें महिला प्रत्याशी सिर्फ एक...
Translate »
error: Content is protected !!