आर्मी के CO से भिड़ा सरकारी अधिकारी : जवानों ने कर दी पिटाई,

by

राजौरी : भारतीय सेना के कमांडिंग ऑफिसर (CO) और डिफेंस एस्टेट डिपार्टमेंट के एक अधिकारी के लड़ाई-झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में पहले रक्षा मंत्रालय का अधिकारी, सेना के कर्नल रैंक के सीओ को धक्का देते हुए दिखाई पड़ रहा है।

इसके बाद सीओ ने अपने जवानों से अधिकारी की पिटाई करवाई और अपने साथ हिरासत में लेकर चले गए. वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय सेना ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. हालांकि, रक्षा मंत्रालय की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर का है, जहां पाकिस्तान से सटी नियंत्रण रेखा (LOC) पर फेंस यानी कटीली तार लगाने को लेकर ये विवाद शुरू हुआ. इस कटीली तार के लिए डिफेंस एस्टेट के असिस्टेंट डीईओ से परमिशन की जरूरत थी, जो पिछले 10 महीने से लंबित थी।

जम्मू कश्मीर में सैन्य ठिकानों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग के लंबित मामले को हो रही बात

दरअसल, पहलगाम हमले के बाद से जम्मू कश्मीर में सैन्य ठिकानों की सुरक्षा और एलओसी पर एंटी इनफिल्ट्रेशन ऑब्स्टिकल सिस्टम (AIOS) को मजबूत किया जा रहा है. ऐसा इसलिए ताकि, पाकिस्तान (POK) की तरफ से घुसपैठ पर लगाम कसी जा सके. यही वजह है कि राजौरी सेक्टर में कटीली तार लगाने को लेकर डिफेंस एस्टेट के अधिकारी के पास लंबित मामले को जल्द निपटारे के लिए आग्रह किया गया था।

कई बार आग्रह करने पर भी जब असिस्टेंट डीआईओ ने फाइल को लटकाकर रखा, तब इंजीनियरिंग रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) कर्नल अंकुश चौधरी, खुद इस अफसर के पास गए थे. उसी दौरान वाद-विवाद शुरू हो गया. घटना 12 जून सुबह करीब 11.30 बजे की है।

अधिकारी ने सीओ को दिया था धक्का, सेना के जवानों ने कर दी पिटाई, उठाकर भी ले गए

सूत्रों के मुताबिक, मणिपुर के रहने वाले एडीआईओ ने कर्नल को धक्का दे दिया और भारतीय सेना को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. इस पर सीओ ने अपने जवानों को ऑफिस में बुलाया और अधिकारी की पिटाई कर दी. साथ ही अधिकारी का अपनी यूनिट में ले गए।

अभी तक ये साफ नहीं है कि एलओसी पर फेंस लगाने को लेकर सेना को जरूरी इजाजत मिली या नहीं. लेकिन सोशल मीडिया पर सेना के कमांडिंग ऑफिसर के साथ हुई बदसलूकी को लेकर लोग संजीदा हैं और जवानों की कार्रवाई को सही ठहरा रहे हैं. इस मामले पर डिफेंस एस्टेट के अधिकारी की तरफ से भी कोई बयान सामने नहीं आया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस : सूंदर आश्रम में मूक बधिर वरिष्ठ नाकरीकों का खन्ना ने किया सम्मान

होशियारपुर l पूर्व सांसद व लाला सूंदर दास कपूर चेरिटेबल सोसाइटी फॉर डेफ एंड म्यूट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना द्वारा मूक बधिर लोगों को समर्पित स्थानीय सुंदर आश्रम में वरिष्ठ नागरिक दिवस के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा एलान : डिप्टी सपीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी की मांग पर : गढ़शंकर के नवांशहर के साथ लगते गांव जिला शहीद भगत सिंह नगर के साथ जोड़े जाएगे, गढ़शंकर में बनेगा वाईपास

एसवाईएल को वाईएसएल में बदल कर यमुना को सतुलज से लिंक कर पानी सतलुज में छोड़ा जाए : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चिट्टी वेई के पानी को स्वच्छ बनाने के लिए बिस्त दोआब नहर...
हिमाचल प्रदेश

पशुओं के लिए घास काटते हुए गिरने से एक व्यक्ति की मौत

चम्बा : पशुओं के लिए घास काटते हुए गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान हरु पुत्र मचलू (69) निवासी गांव बाहरेई पंचायत सराहन के रूप में हुई है।...
article-image
पंजाब

बड्डोआण में युवाओं ने शहीद भगत सिंह का 116वां जन्म दिवस मनाया

गढ़शंकर, 28 सितम्बर : स्थानीय ब्लाक के गांव बड्डोआण सरदुल्ला में 17 सितम्बर से चल रहे टूर्नामेंट को आज दोनों गांवों के पंचायतों व एनआरआई वीरों का भरपूर सहयोग मिला। आज स्कूल के खेल...
Translate »
error: Content is protected !!