आर्यन कपूर ने ‘कैट’ परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर गढ़शंकर का देशभर में नाम रोशन किया

by

गढ़शंकर  : आई.आई.एम. में पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के मैनेजमैंट कार्यक्रम में दाखिला लेने हेतु नवंबर में हुई कैट परीक्षा में 1.90 लाख परीक्षार्थियों में से गढ़शंकर के आर्यन कपूर पुत्र राकेश कपूर ने प्रथम 9 विद्यार्थियों में अपना नाम दर्ज करवा कर अपने माता-पिता व गढ़शंकर शहर का नाम देशभर में रोशन किया है। आर्यन कपूर इस समय बिटस पिलानी (राजिस्थान) में इलैक्ट्रीकल एडं इंस्टरूमैंटेशन विषय में इंजीनियरिंग के अंतिम चौथे वर्ष का छात्र है। आर्यन कपूर ने कैट परीक्षा में परसैंटाइल 100 में से 100 अंक लेकर देश भर में अग्रणी रहे 9 परीक्षाार्थियों में अपना नाम दर्ज करवाया है। आर्यन कपूर अपनी इस प्राप्ति के लिए अपने माता-पिता को आदर्श मानता है और कहता है कि उसको स्कूली शिक्षा तथा कालेज की शिक्षा दौरान सभी अच्छे अध्यापक मिले हैं जिनके  आशीर्वाद से वह कामयाब हो रहा है। वह कहता है कि कोविड-19 महामारी दौरान लगे लॉकडाऊन दौरान तैयारी के लिए उसे घर में बहुत ही अच्छा माहौल मिला है। आर्यन ने बात करते अपनी इच्छा व्यक्त की कि शिक्षा हर इन्सान की पहुंच में होनी चाहिए, इस भावना को समर्पित होकर वह भविष्य में काम करना चाहता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 बूथ अति संवेदनशील और 14 संवेदनशील : ब्लाक गढ़शंकर में पंचयतों के चुनाव के लिए 112 चुनावी पार्टिया रवाना

गढ़शंकर : ब्लाक गढ़शंकर के 145 पंचायतों में से 112 गांवों के पंचायतों के चुनाव के लिए कल मतदान होगा , जिसके लिए एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह ने चुनावी प्रक्रिया के लिए 112 पार्टी...
article-image
पंजाब

फोटोग्राफर्स एसोसिएशनस और क्लब्स के पदाधिकारियों ने डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रौड़ी से की मुलाकात

पटियाला : पंजाब की फोटोग्राफर्स एसोसिएशनस और क्लब्स के पदाधिकारियों ने डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रौड़ी से मुलाकात की और पंजाब सरकार की तरफ से डिप्टी स्पीकर बनने की खुशी पर वधाई दी और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अय्याश प्रोफेसर ने 20 साल में 30 से ज्यादा छात्राओं का किया यौन शोषण : पॉर्न साइट पर करता था अपलोड

हाथरस। बागला डिग्री कालेज के प्रोफेसर के मोबाइल से 65 अश्लील वीडियो बरामद किए गए हैं। जांच में पता चला कि ज्यादातर वीडियो कालेज की छात्राओं के हैं। कई वीडियो उसने पोर्न साइट पर...
Translate »
error: Content is protected !!