आर.एस. बाली ने नारकंडा में किया 3 दिवसीय स्की स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का शुभारम्भ

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने आज नारकंडा में स्की स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का शुभारम्भ किया। यह प्रतियोगिताएं 10 फरवरी से 12 फरवरी तक चलेगी।
आर.एस. बाली ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं हमेशा आयोजित की जानी चाहिए जिससे हमारे आने वाले युवाओं को नई दिशा मिल सके। उन्होंने कहा कि नारकंडा में स्नोबोर्ड चैंपियनशिप एक प्रमुख आयोजन है, जो देश-विदेश के खिलाड़ियों को आकर्षित करता है। इस चैंपियनशिप में खिलाड़ी अपनी गति और कौशल दिखाते हैं, और विजेताओं को पुरस्कार और सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि नारकंडा साहसिक पर्यटन के लिए एक आदर्श गंतव्य है। यहाँ के बर्फीली पहाड़ियाँ, गहरी घाटियां, और शांत वातावरण साहसिक प्रेमियों के लिए एक अनोखा अनुभव प्रदान करते हैं। यहाँ के प्रमुख साहसिक गतिविधियों में स्नोबोर्डिंग के अतिरिक्त स्कीइंग और ट्रैकिंग व कैंपिंग भी शामिल हैं।
———————
50 लाख से बनेगी पोर्टेबल लिफ्ट, 10 लाख से बनेगा रेस्ट हाउस का गेट

आर.एस. बाली ने लोगों की मांग पर स्की स्लोप धुमरी (नारकंडा) में 50 लाख रुपये की लागत से पोर्टेबल लिफ्ट देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नारकंडा के पास धुमरी स्की स्लोप की ओर 10 लाख रुपये की लागत से गेट का निर्माण करने की भी घोषणा की।
इस अवसर पर आर एस बाली ने पौधरोपण भी किया और पर्यावरण को सुन्दर व साफ़ रखने का सन्देश दिया।
इस दौरान उपमंडल दंडाधिकारी कुमारसैन मुकेश कुमार, ओम प्रकाश शर्मा पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत नारकंडा, रूपेश कंवल पूर्व एचपीटीडीसी और देविंदर राजटा, चेत राम वर्मा पूर्व प्रधान सिहाल नारकंडा, अमित वर्मा अध्यक्ष जिला शिमला स्की, स्नोबोर्ड और क्रॉस फेडरेशन, राजेश शर्मा महासचिव एचपी विंटर गेम्स एसोसिएशन, कमल शर्मा महासचिव, जिला शिमला स्की स्नोबोर्ड और क्रॉस कंट्री फेडरेशन, नरेश कैंथला कैशियर सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर जिला में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, पहले ही दिन घुमारवीं उपमंडल के 7 पंचायतो के लोगों की सुनी समस्याएं

बिलासपुर 17 जनवरी :   बिलासपुर जिला में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने ग्राम पंचायत कसारू में पौधारोपण कर किया। इस कार्यक्रम में विकास...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूल बस से गिरी 9 साल की मासूम बच्ची, टायर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत एएम नाथ। ऊना

  एएम नाथ। ऊना : जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के भलेती में एक स्कूल बस से तीसरी कक्षा की छात्रा गिर गई। बस के टायर की चपेट में आने से 9 वर्षीय छात्रा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बदनामी के डर से युवक ने 34.80 लाख दिए आरोपियों को : युवती से मोबाइल पर चैटिंग के जरिए अश्लील फोटो मंगवाई, फोटो वायरल करने की दी थी धमकी

 करनाल : हनीट्रैप का एक और मामला सामने आया है। आरोपियों ने असंध थानाक्षेत्र के रहने वाले एक युवक को हनीट्रैप में फंसाया। युवती से मोबाइल पर चैटिंग के जरिए अश्लील फोटो मंगवाई। उसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देह व्यापार को लेकर दो युवतियों को पकड़ा : राजा का तालाब के एक निजी होटल से देह व्यापार को लेकर , आरोपियों से देह व्यापार के बदले वसूली नकदी भी बरामद की

नूरपुर : नूरपुर पुलिस और नारकोटिक्स की टीम ने राजा का तालाब के एक निजी होटल से देह व्यापार को लेकर दो युवतियों को पकड़ा है। इस संदर्भ में होटल संचालक सहित दो अन्य...
Translate »
error: Content is protected !!